फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Congress national treasurer Ajay Maken said ceasefire exposed the foreign policy of the central government

Himachal : कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजय माकन बोले- सीजफायर ने खोली केंद्र सरकार की विदेश नीति की पोल

Sat, 31 May 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 31 May 2025 05:00 AM IST
सार

Ajay Maken: अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कोषाध्यक्ष और सांसद अजय माकन ने केंद्र सरकार पर निशाला साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकारों में भी सर्जिकल स्ट्राइक होती थी लेकिन, हमने कभी भी इसका श्रेय नहीं लिया। पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन
Congress national treasurer Ajay Maken said ceasefire exposed the foreign policy of the central government
अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कोषाध्यक्ष और सांसद अजय माकन - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कोषाध्यक्ष और सांसद अजय माकन ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद सीजफायर ने केंद्र सरकार की विदेश नीति की पोल खोल कर रख दी है। कांग्रेस सरकारों में भी सर्जिकल स्ट्राइक होती थी लेकिन, हमने कभी भी इसका श्रेय नहीं लिया। 1971 के युद्ध के समय अमेरिका के अलावा पूरा विश्व भारत के साथ खड़ा था। आज कोई भी देश भारत के समर्थन में नहीं है।

विज्ञापन


शुक्रवार को राजधानी शिमला के होटल पीटरहॉफ में जय हिंद सभा को संबोधित करते हुए माकन ने कहा कि आईएमएफ के माध्यम से पाकिस्तान को 20 हजार करोड़ रुपये का ऋण दिया गया है। विश्व के 25 देश इस ऋण को देने के लिए मंजूरी देते हैं। पाकिस्तान के लिए यह ऋण मंजूर होना, भारत की विदेश नीति पर सवाल खड़े कर रहा है। इस ऋण से पाकिस्तान सैन्य हथियार खरीदकर भारत के खिलाफ प्रयोग करेगा। माकन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभी तक पहलगाम और पुंछ दौरा नहीं होने पर भी सवाल उठाए।

विज्ञापन

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी पहलगाम और पुंछ गए। प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान प्रधानमंत्री बिहार में राजनीतिक बैठकें कर रहे थे। सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस ने केंद्र सरकार की कार्रवाई को पूरा समर्थन दिया। इसके बावजूद अमेरिकी राष्ट्रपति सीजफायर करवा गए। पहलगाम आतंकी हमले का एक भी दोषी अभी तक पकड़ा नहीं गया है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 1971 में अमेरिका की मध्यस्थता को साफ इन्कार कर दिया था। अब व्यापार की धमकी देकर अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत के महत्व को पूरे विश्व में कम कर दिया है। उन्होंने कहा कि शहादत के लिए सेना को आगे करना और व्यापार के लिए झुकना गलत है।

हर जिले में सैनिकों के सम्मान के लिए जय हिंद सभा : प्रतिभा
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश के हर जिले में सैनिकों के सम्मान के लिए जय हिंद सभा होगी। जिला स्तर पर देश के लिए कुर्बानी देने वाले सैनिकों के परिजनों और वीर सेना नायकों को सम्मानित किया जाएगा। शिमला में एक साथ सभी को बुलाना आसान नहीं था। ऐसे में हर जिला में भी कार्यक्रम करवाने का फैसला लिया गया है।
 
विज्ञापन

पाकिस्तान को सबक सिखाने का है मौका : रजनी
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी और सांसद रजनी पाटिल ने कहा कि शिमला समझौता रद्द करने वाले पाकिस्तान को सबक सिखाने का मौका है। इस मामले में राजनीति नहीं होनी चाहिए। यह समय देश की एकता के लिए एक साथ खड़े होने का है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के निर्देशों पर सेना के पराक्रम और शौर्य को नमन करने के लिए जय हिंद सभाएं की जा रही हैं।

वीरभूमि हिमाचल को मिले हैं सेना के 1203 पदक : मुकेश
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पहले परमवीर चक्र सहित वीरभूमि हिमाचल को सेना को 1203 पदक मिले हैं। इसमें चार परमवीर चक्र, दो अशोक चक्र, दस महावीर चक्र,25 कीर्ति चक्र, 57 वीर चक्र और 99 शौर्य चक्र सहित अन्य चक्र प्राप्त हुए हैं। कश्मीर मुद्दे पर तीसरे पक्ष का हस्तक्षेप मंजूर नहीं होगा। शिमला समझौते पर कांग्रेस पार्टी अडिग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed