फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Complaint lodged in Tissa police station against ten including the national president of Mahila Congress

Himachal: विधायक हंसराज पर केस दर्ज करवाने वाली युवती ने दर्ज कराई शिकायत, इन कांग्रेसियों पर लगाए ये आरोप

Tue, 27 Aug 2024 07:02 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, तीसा (चंबा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, तीसा (चंबा)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 27 Aug 2024 07:02 PM IST
सार

चुराह के विधायक हंसराज पर केस दर्ज करवाने वाली युवती ने महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत 10 कांग्रेसियों के खिलाफ तीसा थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।

विज्ञापन
Complaint lodged in Tissa police station against ten including the national president of Mahila Congress
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

चुराह के विधायक हंसराज के कथित छेड़छाड़ मामले में नया मोड़ आ गया है। युवती ने पिता के साथ तीसा थाना में पहुंच कर महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत 10 कांग्रेसियों के खिलाफ शिकायत दी है। युवती ने शिकायत में आरोप लगाया है कि नरेंद्र कुमार, यशवंत खन्ना, दिलदार अली, शरीफ मोहम्मद, याकूब, जमात अली, लेखराज, वीर सिंह और कांग्रेस की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष अलका लांबा की ओर से उसे बदनाम किया जा रहा है। बताया कि उन्होंने भ्रामक जानकारी फैलाई है।

विज्ञापन


युवती ने शिकायत में आरोप लगाया है कि इन व्यक्तियों ने मेरे नाम, मेरे धर्म और मेरे परिवार के नाम का दुरुपयोग किया है। उनकी इस प्रकार की हरकतों से मेरी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान हो रहा है और मैं मानसिक पीड़ा का सामना कर रही हूं। उसने चुराह के विधायक के खिलाफ एक शिकायत दर्ज करवाई थी जो गलतफहमी पर आधारित थी। उस पर स्थिति स्पष्ट करते हुए पुलिस और न्यायाधीश को अपना बयान भी दे दिया है लेकिन, अब ये लोग मेरे नाम और उस मामले को गलत तरीके से उपयोग कर रहे हैं। अपने राजनीतिक हित साधने के लिए इस मुद्दे को धार्मिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि युवती ने अपने पिता के साथ थाने में पहुंच कर शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच आरंभ कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed