फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm sukhu will attend himachal statehood day program in baijnath

Himachal Statehood Day: 4 फीसदी महंगाई भत्ते की घोषणा कर सकते हैं सीएम, बैजनाथ में सुबह 11 बजे होगा ध्वजारोहण

Fri, 24 Jan 2025 08:47 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, बैजनाथ (कांगड़ा)/शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, बैजनाथ (कांगड़ा)/शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 24 Jan 2025 08:47 PM IST
सार

पूर्ण राज्यत्व दिवस शुक्रवार को बैजनाथ में मनाया जाएगा सीएम सुबह 11 बजे ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद जनता को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
cm sukhu will attend himachal statehood day program in baijnath
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्ण राज्यत्व दिवस पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए चार फीसदी महंगाई भत्ते की घोषणा कर सकते हैं। राज्य में सरकार कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए 11 फीसदी महंगाई भत्ता देय है। एक जुलाई 2023 से चार प्रतिशत, एक जनवरी 2024 से चार फीसदी और एक जुलाई 2024 से फिर तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाना है। इसके अलावा कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाए जाने को लेकर भी चर्चा पर है। पूर्ण राज्यत्व दिवस शुक्रवार को बैजनाथ में मनाया जाएगा सीएम सुबह 11 बजे ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद जनता को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री 10 बजे धर्मशाला से हेलिकॉप्टर कृषि विवि पालमपुर के मैदान में उतरेंगे। फिर सड़क से बैजनाथ रवाना होंगे। मुख्यमंत्री पूर्ण राज्यत्व दिवस पर बैजनाथ में 70.26 करोड़ के विकास कार्यों के शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इनमें बीड़ में 9 करोड़ से बने एशिया के पहले पैराग्लाइडिंग स्कूल, पैराग्लाइडिंग की लैंडिंग साइट के समीप पांच करोड़ की दो पार्किंग, 9.23 करोड़ के बीड़ विद्युत सब स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। वहीं, पपरोला नगर पंचायत के लिए 44 करोड़ की अमृत योजना और 2.91 करोड़ से बनने वाली उतराला-कुमारहडा सड़क का शिलान्यास करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed