{"_id":"675177324dbad385b2063e61","slug":"cm-sukhu-showed-sensitivity-came-down-from-the-stage-and-honoured-the-divyang-player-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM Sukhu: सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने दिखाई संवेदनशीलता, स्टेज से उतर दिव्यांग खिलाड़ी को दिया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM Sukhu: सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने दिखाई संवेदनशीलता, स्टेज से उतर दिव्यांग खिलाड़ी को दिया सम्मान
Thu, 05 Dec 2024 03:41 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Thu, 05 Dec 2024 03:41 PM IST
सार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने एक बार फिर संवेदनशीलता दिखाई और दिव्यांग खिलाड़ी को देख मंच से उतर गए और दिव्यांग खिलाड़ी के स्थान पर जाकर उसे सम्मानित किया।
विज्ञापन
डिजाइन फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों के सम्मान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने एक बार फिर संवेदनशीलता का परिचय दिया। खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए जब एक-एक कर सभी खिलाड़ियों को मंच पर बुलाया जा रहा था, तो इसी बीच बोशिया खिलाड़ी अंजली देवी का नाम पुकारा गया, जो व्हील चेयर पर बैठी थीं।
विज्ञापन
जब मुख्यमंत्री ने देखा कि व्हील चेयर पर बैठी खिलाड़ी मंच पर नहीं आ सकती तो संवेदनशीलता का परिचय देते हुए उन्होंने मंच पर खड़े गणमान्य व्यक्तियों को स्टेज से नीचे उतरे का इशारा किया और खुद पहल करते हुए स्टेज से नीचे उतर गए। सीएम मंच से उतरे और पैरा खिलाड़ी अंजली को उनके स्थान पर ही जाकर सम्मानित किया। वह खुद बोशिया पैरा खिलाड़ी अंजली देवी के पास पहुंचे और उन्हें तीन लाख रुपए का चेक के साथ-साथ हिमाचली टोपी और शॉल भेंट की। मुख्यमंत्री के इस कदम को देखकर पूरा पंडाल जोरदार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
विज्ञापन