फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Sukhu said tough decisions have to be taken for change many times ministers get annoyed

Himachal CM: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- बदलाव के लिए लेने पड़ते कड़े फैसले, कई बार मंत्री हो जाते हैं नाराज

Tue, 05 Nov 2024 06:21 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 05 Nov 2024 06:21 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि बदलाव के लिए कड़े फैसले लेने पड़ते हैं। कड़े फैसलों से कई बार मंत्रियों और विधायकों में नाराजगी हो जाती है। 

विज्ञापन
CM Sukhu said tough decisions have to be taken for change many times ministers get annoyed
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हम सत्ता सुख के लिए नहीं आए हैं। बदलाव के लिए कड़े फैसले लेने पड़ते हैं। कड़े फैसलों से कई बार मंत्रियों और विधायकों में नाराजगी हो जाती है। जनता और समाज हित में जब फैसले लिए जाते हैं, तब थोड़े-बहुत विवाद होते हैं। हालांकि, कड़े फैसलों का स्वाद मीठा होता है। फिर दोहराया कि हिमाचल साल 2027 तक आत्मनिर्भर बनेगा और 2032 तक समृद्धशाली राज्य बनेगा।

विज्ञापन


सीएम मंगलवार को देहरा में सीएम कार्यालय के उद्घाटन के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। कहा कि पौंग बांध विस्थापित जो 40-50 सालों से सरकारी भूमि पर रह रहे हैं, उनकी समस्याओं को हल करने के लिए सरकार प्रयासरत है। बनखंडी में बन रहे जू में पानी की योजना के लिए साढ़े 4 करोड़ स्वीकृत कर दिए गए हैं।  देहरा में एक बढ़िया होटल बनाने जा रहे हैं, जिसके लिए शीघ्र फंड स्वीकृत होगा।
विज्ञापन


पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर मुबारिकपुर से रानीताल तक फोरलेन करने की बात की थी। इसके लिए उन्होंने कंसल्टेंसी बना दी है। जवाली विस क्षेत्र में एक 66 करोड़ के पुल की स्वीकृति दी है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने एक सवाल के जवाब में कहा कि जब मंत्रियों की बैठक होती है तो कई सुझाव मिलते हैं और बजट की तैयारी की जाती है। कई सालों से यही चलन रहा है।   हम इसमें भी व्यवस्था परिवर्तन करके आगे बढ़ना चाहते हैं। प्रदेश में अधूरे भवनों का कार्य जो पिछले कई सालों से चल रहा है, उनकी सरकार स्टडी कर रही है। हम इस दिशा में भी मूलभूत परिवर्तन करेंगे। हमने प्रदेश की 75 लाख की जनसंख्या को क्वालिटी देनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

कैबिनेट की बैठक 16 को
हिमाचल कैबिनेट की बैठक 16 नवंबर को 11 बजे राज्य सचिवालय में होगी। इसमें कई अहम फैसले होंगे। सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में होने जा रही राज्य कैबिनेट की यह बैठक में नई होम स्टे नीति पर फैसला हो सकता है। इसके तहत भू-सुधार अधिनियम की धारा 118 के तहत ली गई जमीन पर चल रहे होम स्टे में रोक लग सकती है।

सीएम आज सचिवालय में लेंगे अधिकारियों की बैठक
मुख्यमंत्री सुक्खू मंगलवार शाम को शिमला पहुंच गए। मुख्यमंत्री बुधवार को राज्य सचिवालय में शीर्ष अधिकारियों की बैठक लेंगे। सीएम ने कहा कि प्रदेश राज्य चयन आयोग के जरिये जल्द नई भर्तियां शुरू होंगी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed