Himachal CM: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले- मिनी सचिवालय किलाड़, डिग्री कॉलेज भरमौर का लोकार्पण जल्द
मिनी सचिवालय किलाड़, डिग्री कॉलेज भरमौर और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन भरमौर का जल्द लोकार्पण किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि मिनी सचिवालय किलाड़, डिग्री कॉलेज भरमौर और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन भरमौर का जल्द लोकार्पण किया जाएगा। सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से जनजातीय क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए रामपुर, चंबा और नूरपुर में जनजातीय भवनों का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिन्हें जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को इन विकासात्मक कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
सोमवार को सुक्खू ने जनजातीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि जनजातीय क्षेत्रों के लोगों के साथ उनका विशेष लगाव है। उनका प्रयास है कि वह समय-समय पर इन क्षेत्रों का दौरा करें। इस दिशा में प्रदेश सरकार के गठन के बाद हिमाचल दिवस कार्यक्रम 15 अप्रैल 2023 को काजा में आयोजित किया गया। इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख-सम्मान निधि योजना को 25 जनवरी 2024 को सभी महिलाओं के लिए केलांग से शुरू किया गया। हाल ही में पांगी घाटी के मुख्यालय किलाड़ में उप दमकल केंद्र स्थापित किया गया है। इसी वर्ष एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पांगी के लिए वांछित भूमि सरकार की ओर से उपलब्ध करवाकर इसका शिलान्यास किया जा चुका है। इसके साथ ही कुकुमसेरी एकलव्य आदर्श विद्यालय के भवन का शिलान्यास भी इसी वर्ष किया गया है।
पिछली भाजपा सरकार ने केवल एक बैठक की, लाखों की देनदारियां लंबित रखीं : नेगी
जनजातीय मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार के पांच वर्ष के कार्यकाल में एक ही बैठक हुई, वह भी किन्नौर कांग्रेस के आंदोलन के बाद। इससे साबित होता है कि भाजपा जनजातीय क्षेत्रों की कितनी हितैषी है, जबकि वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दो वर्ष के भीतर यह बैठक दूसरी बार हाे रही है। मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में जनजातीय क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति दी जा रही है। विकासात्मक परियोजनाओं को पर्याप्त धन उपलब्ध करवाया जा रहा है। पिछली सरकार के कार्यकाल में जनजातीय क्षेत्रों में लोक निर्माण और जल शक्ति विभाग की देनदारियां लंबित हैं। किन्नौर में लोक निर्माण विभाग का 16.36 करोड़ रुपये, जल शक्ति विभाग का 5 करोड़ रुपये, लाहौल में लोक निर्माण विभाग का 12 करोड़ रुपये, जल शक्ति विभाग का 8 करोड़ रुपये, पांगी में लोक निर्माण विभाग का 14 करोड़ रुपये तथा जल शक्ति विभाग का 14.50 करोड़ रुपये, जबकि भरमौर में लोक निर्माण विभाग का 13 करोड़ रुपये तथा जल शक्ति विभाग का 8 करोड़ रुपये की देनदारियां हैं।