फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Sukhu said Government will go to Supreme Court against the decision to cut apple laden trees

Himachal News: सीएम बोले- सेब से लदे पेड़ काटने के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी सरकार, लेंगे कानूनी राय

Thu, 17 Jul 2025 09:47 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 17 Jul 2025 09:47 PM IST
सार

वीरवार को शिमला में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल हाईकोर्ट को सेब के पेड़ों की नीलामी के लिए प्रदेश सरकार को उचित समय देना चाहिए। इस फैसले के खिलाफ हिमाचल सरकार सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में है।

विज्ञापन
CM Sukhu said Government will go to Supreme Court against the decision to cut apple laden trees
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार फलों से लदे सेब के पेड़ों को काटने के पक्ष में नहीं है। हिमाचल हाईकोर्ट को सेब के पेड़ों की नीलामी के लिए प्रदेश सरकार को उचित समय देना चाहिए। इस फैसले के खिलाफ हिमाचल सरकार सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में है। इससे पहले मामले में कानूनी पहलुओं को समझने और राय लेने के लिए बागवानी मंत्री सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। हाईकोर्ट के इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में किस आधार पर जाना है, इन सभी कानूनी पहलुओं पर विचार कर ही आगे बढ़ेंगे।

विज्ञापन

वीरवार को शिमला में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में सुक्खू ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में राज्य सरकार आपदा राहत के लिए कहीं भी जाने को तैयार है। वह चाहते हैं कि आपदा प्रभावित परिवार जिनकी जमीनें और बगीचे बह गए हैं, उनके लिए कम से कम पांच बीघा जमीन वन अधिकार अधिनियम के तहत देने की अनुमति दी जाए। नई दिल्ली में बैठक कर उन्होंने आपदा से हुए नुकसान के संबंध में विस्तृत चर्चा की है और सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन मिला है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस मामले में कोई श्रेय नहीं चाहती है और नड्डा के नेतृत्व में आपदा प्रभावित लोगों के कल्याण के लिए प्रदेश हित के मुद्दे उठाने को तैयार है। सीएम ने कहा, राज्य सरकार हाल ही में आई आपदा के कारण प्रभावित परिवारों के लिए मंत्रिमंडल में विचार-विमर्श के बाद शीघ्र ही आपदा राहत पैकेज की घोषणा करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुक्खू ने कहा कि शिमला के भट्ठाकुफर में जमींदोज हुए भवन के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मुआवजा देने का आश्वासन दिया है। गडकरी से आग्रह किया है कि नेशनल हाईवे के निर्माण में स्थानीय इंजीनियरों की भी मदद ली जाए। उन्होंने भुभूजोत टनल परियोजना सहित महत्वपूर्ण अधोसंरचना निर्माण की परियोजनाओं में तेजी लाने का आग्रह किया है। कहा कि राज्य सरकार के पास सीमित संसाधन हैं, इसलिए प्रदेश सरकार ने केंद्र से विशेष राहत पैकेज की मांग की है। अभी बरसात के काफी दिन शेष हैं और प्रदेशवासियों को इस दौरान सतर्क रहने की आवश्यकता है।

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्रियों से ये मुद्दे भी उठाए
सीएम ने कहा कि दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जमीनी हालात का व्यक्तिगत रूप से जायजा लेने का आग्रह किया है। शाह ने शीघ्र ही प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने का आश्वासन दिया है। राज्य सरकार ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से शिमला-मटौर फोरलेन के तहत शिमला-शालाघाट हिस्से में टनल निर्माण पर ध्यान देने का आग्रह किया है। इसके अलावा नालागढ़-पिंजौर तथा नालागढ़-गड़ामोड़ सड़क परियोजना के निर्माण में तेजी लाने सहित ढली सैंज फोरलेन परियोजना का रामपुर तक विस्तार करने का आग्रह किया गया है। मुख्यमंत्री ने 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष से राज्य की उदार सहायता करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed