फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chief Minister Sukhvinder Singh Sukhu meeting with Congress leaders of Mandi at Oakover Shimla

CM Sukhu: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले- मंडी जिले में कांग्रेस के मजबूत नेताओं को आगे लाएंगे

Sun, 24 Nov 2024 05:47 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 24 Nov 2024 05:47 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रविवार को ओकओवर शिमला में मंडी के महत्वपूर्ण कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक की। 

विज्ञापन
Chief Minister Sukhvinder Singh Sukhu meeting with Congress leaders of Mandi at Oakover Shimla
ओकओवर शिमला मुख्यमंत्री सुक्खू ने मंडी के महत्वपूर्ण कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक की। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रविवार को मंडी के मजबूत कांग्रेस नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मा देने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि मंडी जिले में कांग्रेस के मजबूत लोगों को आगे लाया जाएगा। इन दिनों कांग्रेस संगठन भंग चल रहा है और नए संगठन के पुनर्गठन की तैयारी चल रही है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने रविवार को ओकओवर शिमला में मंडी के महत्वपूर्ण कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक की। इसमें पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष, पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी जैसे मंडी के बड़े नेता भी शामिल हुए। इस अवसर पर जिला में सरकार और संगठन की स्थिति पर महत्वपूर्ण बातें हुईं।

विज्ञापन


रविवार को मंडी के इन नेताओं के साथ हुई बैठक के बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि मंडी के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी रहे सभी नेता उनसे मिले। इनमें पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, प्रकाश चौधरी, विधायक चंद्रशेखर जैसे नेता शामिल हुए। इनके साथ मंडी जिले के विकास कार्यों पर चर्चा की गई। यह आंतरिक बैठकों का एक दौर है। इससे पहले बिलासपुर की भी बैठक हो चुकी है।
विज्ञापन


सुक्खू ने कहा कि इससे पहले उन्होंने बिलासपुर की बैठक की थी। अब मंडी जिला की बैठक की गई है। सबने कहा कि सरकार की योजनाएं अच्छी हैं। जयराम ठाकुर के वक्त में कोई काम नहीं किए गए। उस वक्त मनरेगा कामगारों के बारे में नहीं सोचा गया। वहां 60 रुपये दिहाड़ी बढ़ाई गई। उन्होंने कहा कि नेरचौक मेडिकल कॉलेज के बारे में भी बात नहीं की गई। वहां पर एमआरआई की सुविधा तक नहीं है। विधवाओं की शिक्षा के बारे में मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना शुरू की गई है। इस बैठक में चर्चा हुई कि मंडी में कांग्रेस को कैसे मजबूत करना है। मंडी में मजबूत लोगों को आगे लाया जाएगा। जिस प्रकार की झूठी अफवाहें व्यक्तिगत रूप से उनके खिलाफ फैलाई जा रही है, ये सही नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेरचौक अस्पताल में जल्द स्थापित होगी एमआरआई मशीनः मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंडी जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ जिला से संबंधित विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि मंडी जिला के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और राज्य सरकार की सभी विकासात्मक योजनाओं का लाभ जिला के लोगों तक पहुंचाना सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार श्री लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल नेरचौक में प्राथमिकता के आधार पर सुविधाएं उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करेगी। इस अस्पताल में जल्द ही एमआरआई मशीन स्थापित की जाएगी, ताकि यहां आने वाले मरीजों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। 

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार हर विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी राजकीय डे बोर्डिंग स्कूल का निर्माण चरणबद्ध तरीके से कर रही है और मंडी जिला में इन स्कूलों का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों को सुविधा प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार हर विधानसभा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग और विद्युत बोर्ड के अलग-अलग मंडल बनाने पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने विधवाओं के बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाने के लिए मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना शुरू की है तथा सभी नेता अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में ऐसी सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जन तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। 

बैठक के दौरान सभी विधानसभा क्षेत्रों के नेताओं ने अपने-अपने क्षेत्र की प्राथमिकताएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं और उन्हें अगले वित्तीय वर्ष के बजट में इन्हें शामिल करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए योजनाएं कार्यन्वित कर रही है और मंडी जिला के नेता इन योजनाओं को लोगों के बीच ले जाएंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि सभी नेता मजबूती के साथ राज्य सरकार का पक्ष लोगों के बीच में रखेंगे। उन्होंने कहा कि पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल में मात्र सिराज विधानसभा क्षेत्र के विकास पर ध्यान दिया गया और अन्य सभी विधानसभा क्षेत्रों के लोगों के साथ सौतेला व्यवहार किया गया। 

बैठक में विधायक चंद्रशेखर, पूर्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह एवं प्रकाश चौधरी, एपीएमसी मंडी के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया, पूर्व विधायक सोहन सिंह ठाकुर, कांग्रेस नेता चंपा ठाकुर, लाल सिंह कौशल, नरेश चौहान, पवन ठाकुर, एडवोकेट जीवन ठाकुर, चेत राम ठाकुर और महेश राज उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed