फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chance of snow two days later

दो दिन बाद बर्फ की संभावना

Thu, 19 Dec 2013 01:30 PM IST
अमर उजाला, शिमला
अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 19 Dec 2013 01:30 PM IST
विज्ञापन
Chance of snow two days later
पश्चिमी विक्षोभ के चलते मैदानी इलाकों में कोहरा और हिमाचल के कई क्षेत्रों में हल्के बादल छाए हैं, जिसके कारण तापमान में गिरावट आई है।
विज्ञापन


इसके चलते आगामी दो दिन बाद प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 21 से 24 दिसंबर तक बर्फबारी और बारिश होगी।


इसका असर शिमला पर पड़ेगा और यहां ह्वाइट क्रिसमस की उम्मीद बढ़ गई है। पहाड़ों की राजधानी में 25 दिसंबर को बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है।

पिछले कई दिनों से मौसम में आए बदलाव  के कारण न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।

चार दिनों में शिमला के न्यूनतम तापमान में चार और अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

18 दिसंबर को राजधानी का अधिकतम 16.5 और न्यूनतम 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा कल्पा और केलांग का तापमान माइनस में रिकार्ड किया गया।

बुधवार को प्रदेश के अन्य इलाकों का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस से नीचे ही रहा।

इनमें सुंदर नगर और भुंतर का न्यूनतम तापमान 1.1, धर्मशाला का 6.8, ऊना का 4.0, नाहन का 5.7, पालमपुर का 5.0, डलहौजी का 3.9, सोलन का 1.0, चंबा का 3.0, मनाली का  0.2, कांगड़ा 6.0, बिलासपुर का 6.5 और हमीरपुर का 4.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन


मौसम विभाग के शिमला केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण 22 दिसंबर व इसके बाद बर्फबारी व बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed