{"_id":"64908cebc3fdd1a1c00e8758","slug":"youth-took-to-the-streets-demanding-the-execution-of-the-killers-chamba-news-c-88-1-ssml1004-1393-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: हत्यारों को फांसी की मांग पर सड़कों पर उतरे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: हत्यारों को फांसी की मांग पर सड़कों पर उतरे युवा
Mon, 19 Jun 2023 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 19 Jun 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। मनोहर निर्मम हत्याकांड के आरोपियों को फांसी की सजा दिलवाने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलवाने की मांग को लेकर युवा वर्ग सड़कों पर उतर रहा है। सोमवार को युवाओं ने मनोहर के चित्र को हाथों में लेकर बनीखेत के पद्दर मैदान स्थित भुरूनाग मंदिर परिसर से रोष रैली शुरू कर बनीखेत बस अड्डे और पद्दर मैदान में समाप्त की।
रोष रैली में ग्राम पंचायत बनीखेत, पुखरी, टप्पर, मलूड़ा, बाथरी, ओसल, ढलोग, डलहौजी और बैली पंचायतों के सैकड़ों युवा शामिल रहे। रैली के जरिये युवाओं ने सरकार, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। युवाओं के नारों की आवाज से पूरा बनीखेत क्षेत्र गूंज उठा। युवाओं ने मनोहर के कातिलों को जल्द सजा देने के लिए सरकार और प्रशासन से मांग उठाई। युवाओं ने समय पर इंसाफ न मिलने पर चक्का जाम तक करने की चेतावनी भी दी। रोष रैली के बाद युवाओं की ओर से उपमंडलाधिकारी डलहौजी के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजा गया। मृतक के परिवार को न्याय देने की मांग उठाई जा रही है। रोष रैली में भी युवाओं ने राजनीति से परे हटकर एक भाईचारा दिखाते हुए भाग लिया।