{"_id":"63b1b3a80a9ca971df16c3ff","slug":"youth-returning-after-celebrating-new-year-chamba-news-sml4326327151","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: नए साल का जश्न मनाकर लौट रहे पांच दोस्तों की कार गहरी खाई में गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: नए साल का जश्न मनाकर लौट रहे पांच दोस्तों की कार गहरी खाई में गिरी
विज्ञापन
चंबा के सलूणी-किहार मार्ग पर दुधेड़ी नाला के पास दुर्घटना ग्रस्त कार।संवाद
- फोटो : Chamba
सलूणी (चंबा)। नए साल का जश्न मनाकर लौट रहे पांच दोस्तों की कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में पांचों लोग घायल हो गए। जिन्हें सिविल अस्पताल किहार में प्राथमिक उपचार के बाद चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
घायलों की पहचान मंजीत पुत्र प्रकाश चंद निवासी गांव धनेई डाकघर सरू, अनीश कुमार पुत्र जगदेव निवासी भांदल, परवेज निवासी कीड़ी, राकेश पुत्र प्रकाश निवासी सदूण और अजय कुमार निवासी मोहल्ला ओबड़ी डाकघर सुलतानपुर के रूप में हुई है।
ये सभी रविवार सुबह करीब 4:00 बजे किहार से कार में सवार होकर सलूणी की तरफ जा रहे थे। कार को मंजीत कुमार चला रहा था। जब उनकी कार दुधेड़ी नाला के पास पहुंची तो अचानक चालक का कार पर नियंत्रण बिगड़ गया। इससे कार अनियंत्रित होकर 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी। कार को खाई में गिरता देख आसपास के लोग मदद के लिए वहां पहुंच गए। साथ ही लोगों ने पुलिस थाना किहार में भी घटना की सूचना दे दी।
विज्ञापन
पुलिस और स्थानीय लोगों ने गहरी खाई में उतरकर घायलों को निकालकर सड़क पर पहुंचाया। जहां से उन्हें निजी वाहनों के जरिये सिविल अस्पताल किहार पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद सभी घायलों को चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने घटनास्थल में जाकर घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जरूरी साक्ष्य भी जुटाए। पुलिस ने घायलों के अस्पताल में बयान भी कलमबद्ध किए। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है। वहीं, दुर्घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की तरफ से नायब तहसीलदार करतार चंद अस्पताल पहुंचे। उन्होंने गंभीर घायलों को 5,000 और मामूली चोट वाले घायलों को 1500 रुपये की फौरी मदद की। किहार अस्पताल से सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिये चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि किहार-सलूणी मार्ग पर कार दुर्घटना में पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगा रही है।