{"_id":"62c1c7974c063156534a4a49","slug":"youth-gave-police-recruitment-written-examination-with-enthusiasm-chamba-news-sml4140947115","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं ने उत्साह के साथ दी पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं ने उत्साह के साथ दी पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा
विज्ञापन
पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र के बाहर अपना नाम ढूंढते हुए।
- फोटो : Chamba
चंबा। दिन रविवार, स्थान पॉलीटेक्निक कॉलेज सरोल, समय सुबह 10:00 बजे, पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा देने के लिए अभ्यर्थी आना शुरू हो गए हैं। गेट पर पुलिस तैनात है। पुलिसकर्मी हरेक आने-जाने वाले से गहनता से पूछताछ कर रहे हैं।
गेट के बाहर अभ्यर्थियों के नाम और रोल नंबर की स्लिप लगी है। इसमें अभ्यर्थी नाम और रोल नंबर मिला रहे हैं। 11:00 बजे अभ्यर्थी की भीड़ बढ़ गई है। युवाओं में लिखित परीक्षा को लेकर पहले से ज्यादा उत्साह है। हाथ में पेपर बोर्ड लेकर युवा परीक्षा के लिए आ रहे हैं। 11:30 बजे अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र के भीतर प्रवेश करने दिया गया। जो भी अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र के अंदर जा रहा है, गेट पर पुलिस कर्मचारी उसके आईकार्ड और उसमें लगी फोटो को अभ्यर्थी से मिलाकर जांच कर रहे हैं।
इसके बाद उसके कपड़ों की तलाशी की जा रही है ताकि कोई भी अभ्यर्थी किसी प्रकार का सामान परीक्षा केंद्र में नहीं ले जा सके। परीक्षा में मोबाइल फोन ले जाने के लिए सख्त मनाही की गई है। पुलिस कर्मचारी परीक्षा केंद्र में दाखिल होने वाले हरेक अभ्यर्थी की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहे हैं। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों में भी सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं।
विज्ञापन
इसके जरिए वहां होने वाली हरेक गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। पुलिस ही यही व्यवस्था अन्य परीक्षा केंद्रों में भी देखने को मिली। पुलिस उप अधीक्षक चंबा अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि लिखित परीक्षा के लिए पुलिस ने अपनी तैयारी पहले से कर ली थी। इसमें अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके भी पुख्ता प्रबंध किए हैं।

चंबा के सरोल में बने पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा केंद्र के बाहर युवा गेट खुलने का इंतजार करते हुए।- फोटो : Chamba