फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Youth dies after falling in drain while going home

घर जाते समय युवक की नाले में गिरने से मौत

Mon, 03 Oct 2022 10:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after falling in drain while going home
चंबा। शाम को घर से निकला युवक अगली सुबह नाले में मृत मिला। रास्ते में चलते समय अचानक पांव फिसलने से वह गहरे नाले में जा गिरा, जहां वह रात भर बेसुुुध हालत में पड़ा रहा। हालांकि, परिजन रातभर उसे तलाश करते रहे लेकिन अंधेरे के कारण उसका कुछ पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह के समय जब परिजन ग्रामीणों के साथ मिलकर उसे तलाश कर रहे थे तो वह थमली नाले में मृत मिला। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को घटनास्थल से उठाकर चूड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां पर पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

मृतक की पहचान पवन कुमार (35) पुत्र हंसराज निवासी गांव कुडण, डाकघर राड़ी के रूप में हुई है। पवन रविवार शाम को अपने घर जाते समय दुर्घटना का शिकार हो गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed