फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba minor girls assault case youth arrested pocso act

Chamba News: दो नाबालिग सहेलियों से दुष्कर्म का आरोप, एक युवक गिरफ्तार

Wed, 16 Sep 2026 10:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 16 Sep 2026 10:26 PM IST
सार

चंबा में दो नाबालिग सहेलियों से दुष्कर्म के आरोप में महिला थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। परिजनों की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। अदालत ने आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस होटल ले जाकर घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ होटल प्रबंधन की भूमिका की भी जांच करेगी।

विज्ञापन
chamba minor girls assault case youth arrested pocso act
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

दो नाबालिग सहेलियों को बहला-फुसलाकर होटल में ले जाकर उनके साथ दुराचार करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। अदालत में पेश करने के बाद आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी को उस होटल में ले जाकर घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए जाएंगे।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को आरोपी अश्वनी निवासी किलोड़ ने दोनों नाबालिगों को बुलाया और उन्हें अपने साथ होटल ले गया। आरोप है कि होटल के कमरे में उसने दोनों के साथ दुष्कर्म किया। घर पहुंचने पर नाबालिगों ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद माता-पिता ने महिला थाने में पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन


महिला थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। होटल में नाबालिगों के ठहरने से जुड़े पहलू की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाएगी कि होटल में कम उम्र की दोनों लड़कियों को कमरा किस आधार पर दिया गया और इसमें होटल प्रबंधन की कोई भूमिका थी या नहीं। उधर, पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि दो नाबालिग सहेलियों से दुराचार के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed