{"_id":"6a09f72e658f36390a05edc9","slug":"your-love-for-me-but-people-danced-a-lot-chamba-news-c-88-1-cmb1002-183722-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: तेरा मेरा लगन... पर खूब झूमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: तेरा मेरा लगन... पर खूब झूमे लोग
Sun, 17 May 2026 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 17 May 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
नाग जातर मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में राज जेहरी ने बांधा समां
संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। सलूणी में आयोजित दो दिवसीय नाग जातर मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में कलाकार राज जेहरी ने तेरा मेरा लगन और नागा खोल कुंडिया जैसे गीतों से माहौल को खुशनुमा बना दिया।
उनकी प्रस्तुति पर पंडाल में मौजूद लोग खुद को नाचने से रोक नहीं पाए और पूरा मैदान उत्साह से गूंज उठा। कार्यक्रम में पंजाबी गानों की प्रस्तुतियों पर लोग जमकर झूमे। मेले में मिनर्वा पब्लिक स्कूल सलूणी के नन्हें बच्चों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। एलकेजी से लेकर दसवीं कक्षा तक विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। बच्चों ने गणेश वंदना सहित कई प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया। शाम छह बजे कार्यक्रम शुरू हुआ और दस बजे तक चलता रहा। इस तरह मेले का समापन धूमधाम से किया गया। मेला कमेटी के अध्यक्ष लेख राज ने बताया कि दो दिवसीय नाग जातर मेले का आयोजन पूरी तरह सफल और भव्य रूप से संपन्न हुआ। संवाद