{"_id":"6991f607ffca7672500fb341","slug":"youngster-boys-team-defeated-trimurti-xi-chamba-news-c-88-1-ssml1004-174799-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: यंगस्टर बॉयज की टीम ने त्रिमूर्ति इलेवन को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: यंगस्टर बॉयज की टीम ने त्रिमूर्ति इलेवन को हराया
Sun, 15 Feb 2026 10:06 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 15 Feb 2026 10:06 PM IST
विज्ञापन
चंबा। उदयपुर क्रिकेट मैदान में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर रविवार को क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज हुआ। पहला मैच यंगस्टर बॉयज और त्रिमूर्ति इलेवन खेला गया। इस मैच में यंगस्टर बॉयज की टीम ने त्रिमूर्ति इलेवन को 20 रन से हराया।
प्रतियोगिता आयोजन के सचिव राकेश कपूर ने बताया कि इस मैच में यंगस्टर बॉयज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 15 ओवर में 123 रन बना। इसमें राजेश ने 32 और मोहशमी ने 21 रनों की पारी खेली। त्रिमूर्ति इलेवन की ओर से अजू ने तीन विकेट चटकाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी त्रिमूर्ति इलेवन की टीम 103 रन ही बना सकी। इसमें रोहित ने 17 रन बनाए। मगर अपनी टीम की जीत की दहलीज तक नहीं पहुंचा पाए। यंगस्टर बॉयज की ओर से मोहशमी ने तीन और तिलक ने दो विकेट चटकाए। इस जीत के साथ यंगस्टर बॉयज की टीम ने प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया। इस प्रतियोगिता के तहत प्रतिदिन दो मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट में करीब 80 टीमें इसमें भाग लेंगी।