फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   You will not have to run 10-15 km to study science faculty

विज्ञान संकाय पढ़ने को अब नहीं लगानी पड़ेगी 10 से 15 किमी दौड़

Thu, 26 May 2022 10:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
You will not have to run 10-15 km to study science faculty
चंबा। प्रदेश सरकार की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के बिल माफ करने से जिले के 1.22 लाख ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को राहत मिली है। प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक में वीरवार को इस फैसले पर मुहर लग गई।
विज्ञापन

वहीं, विधानसभा क्षेत्र डलहौजी के तहत टिकरू और मलाल क्षेत्र के बच्चों को अब साइंस संकाय पढ़ने के लिए 10 से 15 किलोमीटर का सफर तय करने से छुटकारा मिल जाएगा। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टिकरू और मलाल में विज्ञान संकाय की कक्षाएं आरंभ करते हुए छह पदों को भरने की हामी भरी गई है। लिहाजा अब टिकरू के बच्चों को 10 किलोमीटर का सफर तय कर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलूणी और मलाल के बच्चों को 15 किलोमीटर सफर तय कर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुंडला के लिए 15 किलोमीटर का सफर तय नहीं करना पड़ेगा। अब उन्हें अपने गांव में स्थित पाठशाला में ही विज्ञान संकाय पढ़ने की सहूलियत मिलेगी। डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के तहत आते लदवाह में हेल्थ सब सेंटर खोलने पर भी मुहर लगी है। इससे क्षेत्र के लोगों को उपचार के लिए मीलों का सफर तय कर स्वास्थ्य केंद्रों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। मार्केट कमेटी के अध्यक्ष डीएस ठाकुर ने टिकरू और मलाल विद्यालयों में साइंस संकाय आरंभ करते हुए पदों को भरने और सब हेल्थ सेंटर लदवाह खोलने संबंधी ग्रामीणों की ज्वलंत मांगों को पूरा करने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed