फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   yograj became bjp chamba president

योगराज बने भाजपा के जिलाध्यक्ष, सर्वसम्मति से हुए चुनाव

Sun, 01 Dec 2019 10:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
yograj became bjp chamba president
भाजपा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष योगराज। - फोटो : Chamba
चंबा। भाजपा जिलाध्यक्ष के चुनावों की अटकलों पर योगराज के अध्यक्ष चुने जाने के बाद विराम लग गया। रविवार को विद्युत बोर्ड के विश्रामगृह में भाजपा जिलाध्यक्ष के चुनाव चंद्रभूषण नाग की देखरेख में हुए। इसे छह मंडलों के अध्यक्ष और प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसमें योगराज को सर्वसम्मति से जिला चंबा भाजपा का अध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि भाजपा का जिलाध्यक्ष बनाए जाने को लेकर कई वरिष्ठ नेताओं के नामों की चर्चाओं का बाजार लंबे समय से गर्म था। जिलाध्यक्ष की दौड़ में भरमौर विधायक जियालाल कपूर, जसवीर नागपाल, दिनेश शर्मा, अमित ठाकुर, कर्म चंद आदि के नामों को जोड़ा जा रहा था। ऐसे में रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष के चुनाव होने से अब इन चरचाओं पर विराम लग गया है। नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष योगराज ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, सतपाल सिंह सत्ती, पवन राणा और सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

इसके साथ ही कहा कि जो जिम्मेवारी उन्हें सौंपी गई है, उसके लिए वह कृतज्ञ हैं। साथ ही संगठन ने जो जिम्मेवारी उन्हें सौंपी है उसको पूरे दायित्व के साथ निभाएंगे। उन्होंने मंडल अध्यक्ष और प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विस उपाध्यक्ष हंसराज, विधायक पवन नैयर, विक्रम जरयाल, जियालाल कपूर डीएस ठाकुर, जय सिंह, दिनेश शर्मा मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed