फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Yellow Claw may soon enter oil market

Chamba News: तेलका बाजार में जल्द चल सकता है पीला पंजा

Thu, 14 Mar 2024 11:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Yellow Claw may soon enter oil market
तेलका (चंबा)। तेलका बाजार में अतिक्रमण पर जल्द पीला पंजा चल सकता है। राजस्व विभाग के पास पहुंचीं शिकायतों के आधार पर आखिरकार वीरवार को नायब तहसीलदार भोपेंद्र कुमार की अगुवाई में दो कानूनगो और पांच पटवारियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर तेलका बाजार में निशानदेही का क्रम आरंभ किया। टीम की ओर से देरशाम तक जमीन की निशानदेही का क्रम जारी रहा। अब टीम की ओर से तैयार की जाने वाली रिपोर्ट को नायब तहसीलदार को सौंपा जाएगा। इसके बाद बाकायदा उप तहसील तेलका में अतिक्रमणकारियों की पेशियां होंगी। इसके बाद इन अतिक्रमणकारियों के कब्जों को न्यायालय की ओर से गिराया भी जा सकता है।
विज्ञापन

विकास खंड सलूणी के तहत आती ग्राम पंचायत मौड़ा के गांव दिहोई निवासी राजेंद्र कुमार पुत्र रघुराम का आरोप है कि तीन वर्ष पहले पुश्तैनी मकान में भूमाफिया ने तोड़फोड़ करने समेत सामान चुरा लिया था। इसके बारे में वह तेलका चौकी, किहार थाना, पुलिस अधीक्षक समेत तपोवन में मुख्यमंत्री से भी मिले लेकिन, अभी तक उनकी एफआईआर दर्ज नहीं हो पाई है। लिहाजा, बीते तीन दिनों से राजेंद्र कुमार आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं। पीड़ित का आरोप है कि तेलका बाजार में करीब सभी लोगों ने अतिक्रमण किया है। बावजूद इसके सरकार और प्रशासन की ओर से महज उसे ही निशाना बनाकर प्रताड़ित किया जा रहा है। इसी के तहत नायब तहसीलदार के आदेशानुसार राजस्व विभाग की टीम ने वीरवार को तेलका बाजार में जाकर जमीन की निशानदेही की। सूत्रों के मुताबिक तेलका बाजार में 14 के करीब अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ आगामी समय में राजस्व अधिनियम 163 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की गाज गिर सकती है। हालांकि, पीड़ित राजेंद्र कुमार ने दो टूक शब्दों में चेताया है कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिल जाता है तब तक वह आमरण अनशन से नहीं उठेंगे।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार भोपेंद्र कुमार ने बताया कि राजस्व विभाग की टीम ने तेलका बाजार में जमीन की पैमाइश की है। पैमाइश के बाद अब मिसलें तैयार करवाई जा रही हैं। इनके आधार पर अतिक्रमणकारियों को उप तहसील न्यायालय में अपना पक्ष रखने का मौका मिलेगा। इससके बाद नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पीड़ित राजेंद्र कुमार के आमरण अनशन बाबत जिलाधीश चंबा और उपमंडलाधिकारी सलूणी को अवगत करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed