फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Writing material distributed to children in Himgiri Kalyan Ashram, Chaned

Chamba News: हिमगिरी कल्याण आश्रम चनेड़ में बच्चों को बांटी लेखन सामग्री

Fri, 03 May 2024 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 03 May 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
Writing material distributed to children in Himgiri Kalyan Ashram, Chaned
चंबा। चनेड़ स्थित हिमगिरी कल्याण आश्रम में महिला साहित्यकार संस्था ने स्थापना दिवस मनाया। महिला साहित्यकार संस्था जिला चंबा इकाई की अध्यक्ष डॉ. कविता बिजलवान इसमें विशेष रूप से मौजूद रहीं।
विज्ञापन

उन्होंने आश्रम के बच्चों के साथ संवाद स्थापित करते हुए पढ़ाई को लेकर चर्चा की। इस दौरान संस्था के सदस्य मंजू शर्मा, लीला ठाकुर, रेखा गक्खड़, युद्धवीर टंडन, किरण कुमार वशिष्ठ, श्याम अजनबी , पवन जरयाल और त्रिलोक सिंह आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर आश्रम के बच्चों ने सांस्कृतिक गीत भी सुनाए। बच्चों को संस्था की ओर से लेखन सामग्री उपलब्ध करवाई गई। संस्था के सभी सदस्यों ने बच्चों को उनकी पढ़ाई में ध्यान देने और अच्छी तरह से पढ़ लिखकर जीवन में आगे बढ़ने का संदेश दिया। संवाद
विज्ञापन

--
महर्षि दयानंद विद्यालय के विद्यार्थियों के बनाए शानदार चित्र
अमर उजाला ने करवाई प्रतियोगिता, 32 विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। महर्षि दयानंद आदर्श उच्च विद्यालय चंबा के विद्यार्थियों ने शानदार चित्र बनाकर इनमें रंग भरे। शुक्रवार को स्कूल परिसर में यह प्रतियोगिता अमर उजाला की ओर से करवाई गई। इसमें स्कूल के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। चित्रकला प्रतियोगिता को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह रहा। इस दौरान उन्होंने विभिन्न प्रकार के चित्र बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यालय के 32 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने चित्रकला कौशल का प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता साढ़े बारह बजे शुरू हुई और दो बजे इसका समापन हुआ। प्रधानाचार्य बृज बाला गुप्ता ने बताया कि अमर उजाला की यह पहल सराहनीय है। बताया कि इस तरह की प्रतियोगिता से विद्यार्थियों का स्पर्धाओं में भाग लेने के लिए आत्मविश्वास बढ़ता है। बताया कि प्रतियोगिता के जरिये विद्यार्थी हिमाचल की संस्कृति से रूबरू होंगे। अमर उजाला हिमाचल प्रदेश की संस्कृति को बिखेरने और सूबे के विभिन्न क्षेत्रों में छिपे कलाकारों को एक मंच प्रदान कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed