फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Workshop is dilapidated, mechanics are living under the shadow of danger

Chamba News: वर्कशॉप जर्जर, खतरे के साये में रह रहे मेकेनिक

Tue, 17 Dec 2024 10:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
Workshop is dilapidated, mechanics are living under the shadow of danger
चंबा। चंबा डिपो की जर्जर वर्कशॉप के नीचे रहने के लिए मेकेनिक मजबूर है। वर्कशॉप की छत इतनी खस्ताहाल हो गई है कि यह कभी भी गिर सकती है, जिससे काम करने वाले मेकेनिकों की जान को खतरा है। एक बार पहले भी यहां छत गिरने से एक मैकेनिक घायल हो चुका है। वहीं, चंबा डिपो में बाहरी जिलों से आए मेकेनिकों के लिए ठहरने की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में वे किराये के कमरें में रहने का मजबूर है। लेकिन, परिवहन निगम इस जर्जर वर्कशॉप की सुध नहीं ले पा रहा है।
विज्ञापन


इस वर्कशॉप को खस्ताहाल हुए एक साल बीतने वाला है। लेकिन, मरम्मत के नाम पर आज दिन तक आश्वासन ही मिला है। एचआरटीसी की 200 बसों की मरम्मत के लिए इंटर्नशिप सहित 30 तक मेकेनिक है। हर दिन पांच से छह बसों की मरम्मत होती है। अगर, मेकेनिकों को कुछ देर के लिए रेस्ट करना हो तो अपने किराये के कमरे में जाना पड़ता है या फिर उसी जर्जर वर्कशॉप के नीचे आराम करना पड़ता है। जिससे उन्हें छत गिरने का भय रहता है।
विज्ञापन


वर्कशॉप की मरम्मत को लेकर प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलने पर समस्या का समाधान हो जाएगा।

शूगल सिंह, डीडीएम, एचआरटीसी चंबा डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed