{"_id":"661ab286ab5d5fc9560d5511","slug":"workers-of-garbage-plant-kunrah-did-not-get-salary-chamba-news-c-88-1-cmb1002-122536-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: कूड़ा संयंत्र कुंराह के कर्मियों को नहीं मिला वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: कूड़ा संयंत्र कुंराह के कर्मियों को नहीं मिला वेतन
Sat, 13 Apr 2024 09:57 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 13 Apr 2024 09:57 PM IST
विज्ञापन
कूड़ा संयंत्र कुंराह के कर्मियों को नहीं मिला वेतन
बोले- झेलनी पड़ रहीं परेशानियां, ठेकेदार से जल्द वेतन जारी करने की मांग
ठेकेदार का तर्क, छुट्टियां होने के कारण रुका है वेतन, जल्द खाते में डालेंगे पैसा
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। कूड़ा संयंत्र कुंराह में तैनात सफाई कर्मचारियों को अभी तक वेतन नहीं मिल पाया है। वेतन न मिलने से कर्मचारियों के लिए परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल हो गया है।
श्रमिकों को चिंता सता रही है कि बच्चों के स्कूल लगने वाले हैं। वेतन नहीं मिला तो उनके लिए कॉपियां और किताबें कैसे खरीदेंगे। उन्होंने कहा कि एक माह से अधिक समय बीतने के बाद भी वेतन का भुगतान नहीं हो पाया है। कहा कि कुछ सफाई कर्मचारी किराये के कमरे में रहकर परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। वेतन के न मिलने से उनकी दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने मांग की है कि जल्द उनका वेतन जारी किया जाए। ये कर्मचारी कूड़ा संयंत्र में सफाई व्यवस्था, कूड़ा छांटने से लेकर खाद बनाने संबंधी कार्य करते हैं। सुबह से लेकर शाम तक वे ड्यूटी देने के बावजूद समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। उन्होंने संबंधित ठेकेदार से समयानुसार वेतनमान देने की मांग की है। उधर, सफाई ठेकेदार उत्तम ने कहा कि अवकाश के चलते वेतन रुका है। कुछ दिन में सफाई कर्मियों का वेतन उनके खाते में डाल दिया जाएगा।
--