{"_id":"658da948b6e9207ef502fc35","slug":"worker-dies-due-to-electric-shock-while-laying-wire-in-house-chamba-news-c-88-1-ssml1004-15347-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: घरूरू में तार डालते समय करंट लगने से श्रमिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: घरूरू में तार डालते समय करंट लगने से श्रमिक की मौत
Thu, 28 Dec 2023 10:29 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 28 Dec 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
साहो (चंबा)। 11 केवी लाइन की चपेट में आने से श्रमिक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कमल कुमार पुत्र महिंद्र सिंह गांव प्रगोला जांघी के रूप में हुई है।
पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। वहीं, सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कमल कुमार ठेकेदार के अधीन दिहाड़ी लगाकर परिवार का भरण-पोषण करता है। उनके घर में पत्नी, छोटा भाई और दो बच्चे हैं। रोजमर्रा की तरह वीरवार को भी वह ठेकेदार के साथ निजी परियोजना के सामान ढुलाई के लिए रजिंडू नाला में शरोटू से परौथा के लिए बिछाए जा रहे घरूरू में लोहे के तार डाल रहे थे। शाम को करीब 4 बजे घरूरू के लोहे के तार अचानक 11 केवी लाइन की चपेट में आने से कमल को जोरदार झटका लगा और वह बेसुध हो गए। मौके पर मौजूद अन्य श्रमिकों और कंपनी के कर्मचारियों ने उन्हें वाहन के जरिये मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। यहां तैनात चिकित्सकों ने श्रमिक का उपचार शुरू किया, लेकिन जख्मों का ताव न सहते हुए कमल ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को अपने कब्जे में लेकर शव गृह में रखवा दिया है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
--