{"_id":"65cf96befb9850d8d50a8ffd","slug":"work-worth-rs-60-lakhs-stopped-even-before-it-could-be-seen-on-the-ground-chamba-news-c-88-1-ssml1004-118562-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: धरातल पर दिखने से पहले ही थम गए 60 लाख के काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: धरातल पर दिखने से पहले ही थम गए 60 लाख के काम
Fri, 16 Feb 2024 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 16 Feb 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
चंबा। नगर परिषद चंबा में विकास का पहिया थमता नजर आ रहा है। शहर के 11 में से चार वार्डों में धरातल पर दिखने से पहले ही 60 लाख से अधिक के विकास रुक गए हैं।
पार्षदों का कहना है कि उनसे कार्य संबंधी जानकारी लेने के बाद भी टेंडर नहीं होने से अधिकांश काम कागजों तक ही सीमित हैं। शहर के हरदासपुरा, चौगान, सुल्तानपुर और सुराड़ा वार्डों में पेवर वर्क, बिजली खंभे लगाने, अनारकली जंगले समेत पक्के पैदल रास्ते बनाने के काम तय हुए थे। उनका कहना है कि नियमित तौर पर टेंडर प्रक्रिया न होने का तर्क देकर ये कार्य रोक दिए गए हैं। इन विकास कार्यों को लेकर नगर परिषद भी दो धड़ों में बंट गई है। एक धड़े में नप अध्यक्ष समेत 6 पार्षद हैं, जबकि, दूसरे गुट में चार पार्षद उनके वार्डों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाकर धरने पर बैठ गए हैं।
हरदासपुरा वार्ड में डेढ़ किलोमीटर जंजघर से टिकरू तक डेढ़ किमी पक्के रास्ते और रिटेनिंग वॉल, श्मशानघाट, मुख्य मार्ग से मस्जिद वाली गली में पक्का रास्ता, मुच्याड़ी से प्राथमिक पाठशाला मिंडा तक पक्का रास्ता, आदर्शनगर से मुख्य सड़क तक पक्का रास्ता, ठुकरेड़ में पक्का रास्ता, हरदासपुरा वार्ड के ठुकरेड़ी, टिकरू, मुच्याड़ी, आदर्शनगर में 60 बिजली के खंभे लगाकर स्ट्रीट लाइटें लगाने के काम लटके हैं। सुल्तानपुर वार्ड में श्मशानघाट का कार्य, पेट्रोल पंप से सुल्तानपुर तक पेवर बिछाने, राणा मोहल्ला और सुल्तानपुर मोहल्ले में पेवर, सुल्तानपुर मोहल्ले में चिल्ड्रन पार्क निर्माण, पेट्रोल पंप से 100 मीटर दायरे में रेलिंग लगाने समेत वार्ड में 30 बिजली के खंभे लगाकर स्ट्रीट लाइटें लगाने का प्रस्ताव दिया गया, लेकिन टेंडर रद्द हो गया।
विज्ञापन
पार्षद अंजू देवी, सीमा कुमारी, उर्मिला जसरोटिया और खालिद मिर्जा ने बताया कि हाउस की बैठक में नगर परिषद विकास कार्यों का खाका तैयार करती है। इसमें पार्षदों से शहर और वार्डाें से संबंधित कार्यों की सूची ली जाती है। प्रस्ताव पारित होने के बाद टेंडर आमंत्रित किए जाते हैं। वर्तमान में नियमित तौर पर टेंडर नहीं हो रहे हैं। पेवर संबंधी कार्य के लिए नप ने टेंडर आमंत्रित किए थे, मगर प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई।
--
नगर परिषद चंबा की अध्यक्ष नीलम नैय्यर ने कहा कि शहर के विकास कार्यों को लेकर पर गंभीर है। एक साल में 15 टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। इनमें 14 टेंडर के कार्य चल रहे हैं। हाल ही में सिर्फ एक टेंडर रद्द किया गया है।