फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Women's hospital gets a doctor; people heave a sigh of relief.

Chamba News: मैहला अस्पताल को मिला डॉक्टर, लोगों ने ली राहत की सांस

Wed, 10 Jun 2026 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 10 Jun 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
Women's hospital gets a doctor; people heave a sigh of relief.
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मैहला में डॉ. अवेक ठाकुर ने संभाला कार्यभार
विज्ञापन

क्षेत्र की पांच पंचायतों की दस हजार आबादी को मिलेगा सीधा लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
मैहला (चंबा)। पीएचसी मैहला में लंबे समय से रिक्त चल रहे डॉक्टर के पद पर नियुक्ति हो गई है। डॉक्टर की कमी का मामला अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था।
इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने डॉ. अवेक ठाकुर की तैनाती कर दी है। उन्होंने कार्यभार भी संभाल लिया है। डॉक्टर की नियुक्ति से क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है। सीएचसी मैहला में डॉक्टर का पद लंबे समय से खाली था। इस कारण मरीजों को मामूली उपचार के लिए भी 14 किलोमीटर दूर मेडिकल कॉलेज चंबा या अन्य स्वास्थ्य संस्थानों का रुख करना पड़ता था। बुजुर्गों, महिलाओं और रात के समय बीमार होने वाले मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। डॉक्टर की तैनाती से अब मैहला, दाड़वी, फागड़ी, बंदला-चड़ी और जांघी पंचायतों के हजारों लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी।
स्थानीय निवासी उमेश कुमार, राकेश कुमार, दिनेश सिंह, लवली, दीपक कुमार और चमन कुमार ने कहा कि कई महीनों से डॉक्टर के अभाव में क्षेत्र के लोग परेशान थे। हल्की बीमारी होने पर भी चंबा जाना पड़ता था और कई बार उपचार मिलने में काफी समय लग जाता था। रात के समय किसी के बीमार पड़ने पर स्थिति और भी गंभीर हो जाती थी। उन्होंने कहा कि अब डॉक्टर की नियुक्ति से लोगों को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन

खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरित पुरी ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैहला में डॉक्टर का पद काफी समय से रिक्त चल रहा था। इस संबंध में उच्च अधिकारियों और सरकार को अवगत करवाया गया था। अब सरकार द्वारा डॉक्टर की तैनाती कर दी गई है और डॉ. अवेक ठाकुर ने अस्पताल में कार्यभार भी संभाल लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed