फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Women will be able to vote without the tension of leaving their children in the nursery.

Chamba News: बच्चों को शिुशगृह में छोड़ बिना टेंशन वोट डाल सकेंगी महिलाएं

Mon, 01 Apr 2024 01:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 01 Apr 2024 01:59 PM IST
विज्ञापन
Women will be able to vote without the tension of leaving their children in the nursery.
बच्चों को शिुशगृह में छोड़ बिना टेंशन वोट डाल सकेंगी महिलाएं
विज्ञापन

मतदान केंद्रों में वोटिंग के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता करेंगी छोटे बच्चों की देखभाल
बुजुर्गों और दिव्यांग मतदाताओं को व्हील चेयर पर केंद्र तक पहुंचाएंगे स्वयंसेवी
लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशतता बढ़ाने के लिए जिला निर्वाचन आयोग की पहल
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। लोकसभा चुनाव में मतदान करने के लिए आने वाली माताओं को वोट डालते समय अपने छोटे बच्चों की चिंता नहीं सताएगी। जिला निर्वाचन आयोग मतदान केंद्रों के इर्द-गिर्द स्थित भवनों में शिशुगृह की सुविधा मुहैया करवाएगा। इनमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बच्चों को संभालेंगी। लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशतता बढ़ाने के लिए महिलाओं की भूमिका को शत-प्रतिशत बनाना भी इसका मुख्य उद्देश्य है। दिव्यांगजनों को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने के लिए एनसीसी, और नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। दिव्यांगजनों के लिए व्हील चेयर की सुविधा भी होगी। इसके लिए जिला निर्वाचन आयोग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
जिले में 631 मतदान केंद्र हैं। इनमें 28 शहरी तथा 593 ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। इन मतदान केंद्रों में करीब 401168 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 203401 पुरुष और 197765 महिलाओं सहित 2 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। 18-19 वर्ष आयु वर्ग के 9398 मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। इसके अलावा 85 वर्ष से अधिक की आयु के 7808 वृद्धजन मतदाता हैं। जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में दस महिला मतदान केंद्र स्थापित होंगे। यहां महिलाएं मताधिकार का प्रयोग कर सकती हैं।
विज्ञापन

--
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने बताया कि मतदान केंद्रों के नजदीक शिशुगृह बनाए जाएंगे। इनमें आंगनबाड़ी वर्करों की तैनाती की जाएगी। इससे महिलाएं बच्चों को आंगनबाड़ी वर्करों के पास छोड़कर मतदान कर सकें। दिव्यांगजनों और बुजुर्गों की मदद के लिए एनएसएस और नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवी तैनात रहेंगे। लोस चुनाव में मतदान प्रतिशतता बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग इस प्रकार के प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed