फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   women sexual harasment

अश्लील हरकतें करने और जान से मारने की धमकी देने पर केस दर्ज

Tue, 17 Nov 2015 07:53 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा Updated Tue, 17 Nov 2015 07:53 PM IST
विज्ञापन

 थाना क्षेत्र भटियात में एक औरत के साथ व्यक्ति को उस समय अश्लील हरकतें करना महंगा पड़ गया, जब औरत ने पुलिस थाने में उक्त व्यक्ति के खिलाफ अश्लील हरकतें करने व उसकी हरकतों को जग जाहिर करने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज करवा दिया।

विज्ञापन


 शिकायतकर्ता महिला के अनुसार दोपहर के तीन बजे जब वह अपना काम कर रही थी, तभी वहां मौजूद आरोपी रिंका राम पुत्र बलदेव सिंह निवासी गांव बाजार बकलोह ने बदनीयत से उसके  साथ छेड़खानी करना शुरू कर दी।
विज्ञापन



 महिला ने आरोपी को वहां से चले जाने को कहा, जिस पर आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी। इसका जब उसने विरोध किया तो उक्त आरोपी ने औरत को मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दे डाली। इसके चलते पीड़िता के होश उड़ गए परंतु उसने हिम्मत दिखाते हुए अपने परिजनों को विश्वास में लेकर उक्त आरोपी के खिलाफ पुलिस में इसकी शिकायत कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी चंबा हेडक्वार्टर वीर बहादुर ने बताया कि मामला काफी संगीन है। इसकी छानबीन करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed