{"_id":"67f50df141a94f5e34008045","slug":"women-scuffled-with-the-police-who-came-to-arrest-the-accused-of-marijuana-in-the-house-chamba-news-c-399-1-sml1009-286249-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: घर में चरस के आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस से महिलाओं ने की हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: घर में चरस के आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस से महिलाओं ने की हाथापाई
विज्ञापन
घर में चरस के आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस से महिलाओं ने की हाथापाई
कृपया वेब पर न चलाएं
-- -- -- -- -- -- -- --
घर में चरस के आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस से महिलाओं ने की हाथापाई
वांछित को दबोचने के लिए नूरपुर से गई थी पुुलिस
आरोपी के घर पर महिलाओं ने की धक्का-मुक्की
पुलिस के कार्य में बाधा डालने पर केस किया दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। चरस तस्करी के एक मामले में वांछित आरोपी को पकड़ने के लिए घर के पास पहुंची नूरपुर पुलिस टीम के साथ महिलाओं ने हाथापाई की। कंडवाल पुलिस थाना के प्रभारी एएसआई नीरज कुमार के बयान पर तीन महिलाओं के खिलाफ चंबा पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में एएसआई नीरज कुमार ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत चरस के आरोपी व्यास देव के खिलाफ नूरपुर में मामला दर्ज है। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपने घर में छिपा हुआ है। सूचना मिलने के बाद पुलिस जब चंबा पुलिस के सहयोग से आरोपी के घर से उसे दबोचने के लिए पहुंची तो इतने में डिट्टो पत्नी ब्यास देवी, शिल्पा पत्नी सोनू और दीक्षा पत्नी संजय अचानक आक्रामक हो गईं। महिलाओं ने आरोपी व्यास देव को पीछे खींचने की कोशिश की। जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो वे धक्का-मुक्की करने लगीं। उन्होंने बताया कि तीनों महिलाओं ने बल प्रयोग कर आरोपी को छुड़ाने की कोशिश की। पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए पहुंची पुलिस के कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया है। छानबीन की जा रही है।