फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Women need to be aware to avoid exploitation

महिलाओं को शोषण से बचने के लिए जागरूक होना जरूरी

Sat, 24 Sep 2022 09:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 09:39 PM IST
विज्ञापन
Women need to be aware to avoid exploitation
राजकीय सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय चंबा में अपराजिता कार्यक्रम के बाद बैनर के साथ विद्यार्थ? - फोटो : Chamba
चंबा। शोषण से बचने के लिए महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना जरूरी है। राजकीय सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय चंबा में अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम में चाइल्ड लाइन चंबा के जिला समन्वयक कपिल शर्मा ने यह बात कही।
विज्ञापन

कहा कि युवावस्था के दौरान भावुकता में किए गए निर्णय से बाद में पछताना पड़ता है। इससे दो जिंदगियां खराब हो जाती हैं। कहा कि घरेलू हिंसा का मूल कारण नशा है। जिले में अधिकांश होने वाली दुर्घटनाओं के पीछे नशा ही मुख्य वजह रहता है। उन्होंने युवतियों को अपने परिवार, आस-पड़ोस और गांव के लोगों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करने की बात कही।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. करण हितैषी ने कहा कि युवावस्था में शरीर में होने वाले मानसिक और शारीरिक बदलावों, पोषाहार, एनीमिया, कसरत आदि को लेकर युवाओं को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि हार्ट अटैक और अधरंग होने से पहले लक्षण दिखने पर बिना समय गंवाए चिकित्सक के पास चेकअप करवाना चाहिए। प्राचार्य डॉ. शिवदयाल शर्मा ने अपराजिता कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि आज का युवा भविष्य का भारत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज की महिलाएं कहीं भी पीछे नहीं हैं। महिलाएं भी अग्रणी भूमिका में हैं। इस मौके पर सनातन धर्म शैक्षणिक सभा के प्रधान सूर्यकांत शर्मा, आचार्य विवेक शर्मा, अशोक ठाकुर, दयापाल, सुरजीत, प्रवक्ता अनूप शर्मा, मीनाक्षी रैणा, अजय अवस्थी सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
अपराजिता कार्यक्रम के जरिये स्वस्थ शरीर, पोषाहार सहित अन्य कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलीं। इसको लेकर कार्यक्रम में डॉ. करण हितैषी ने सही तरीके से समझाया। अंजलि
अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम की तर्ज पर अन्य कार्यक्रम भी आयोजित होने चाहिए जिससे उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिल सके। -हिना
चाइल्ड लाइन समन्वयक कपिल शर्मा ने घरेलू हिंसा, घर छोड़ चुके बच्चों की उन्हें जानकारी देने की बात कही। इससे बेसहारा बच्चों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। -हिमानी

नशा हादसों और घरेलू हिंसा का कारण बनता है। मुख्य वक्ता ने उन्हें उनके अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इनमें कई महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में उन्हें पता तक नहीं था। -बबीता

राजकीय सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय चंबा में अपराजिता कार्यक्रम के दौरान बैठे विद्यार्थी।सं

राजकीय सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय चंबा में अपराजिता कार्यक्रम के दौरान बैठे विद्यार्थी।सं- फोटो : Chamba

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed