{"_id":"603bcbc68ebc3ee8f201f791","slug":"women-job-opportunity-for-women-interview-today-chamba-news-sml362626284","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवतियों, महिलाओं के लिए नौकरी का मौका, साक्षात्कार आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवतियों, महिलाओं के लिए नौकरी का मौका, साक्षात्कार आज
विज्ञापन
चंबा। राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चंबा के परिसर में सोमवार को कैंपस साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। साक्षात्कार में महिला अभ्यर्थी ही भाग ले सकेंगी। यह कैंपस इंटरव्यू वर्धमान कंपनी के एचआर मैनेजर हरीश राणा और उनकी टीम की ओर से लिया जाएगा। इसमें ड्रेस मेकिंग, सेविंग टेक्नोलॉजी, एम्ब्रॉयडरी और फैशन टेक्नोलॉजी ट्रेड की आईटीआई पास युवतियां भाग ले सकती हैं।
मशीन ऑपरेटर के करीब 30 पदों के लिए इंटरव्यू होंगे। इसके अलावा केवल दसवीं पास लड़कियां और महिलाएं भी इंटरव्यू में शामिल हो सकती हैं। 20 पदों के लिए इनका चयन किया जाएगा।
संस्थान के प्रधानाचार्य विपिन शर्मा ने बताया कि वर्धमान कंपनी की ओर से लिए जा रहे इस इंटरव्यू में अधिक से अधिक युवतियां भाग लें और अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और फोटो लेकर साढ़े दस बजे परिसर में पहुंचें। कंपनी की ओर से 9000 रुपये मासिक वेतन के साथ महिला सुरक्षा गॉर्ड युक्त हॉस्टल, सब्सिडाइज्ड मेस की सुविधा दी जाएगी। ये नियुक्तियां सीधी कंपनी के रोल में होंगी और पांच महीने के उपरांत 10,280 रुपये कुल वेतन देय होगा। कार्य कुशलता के आधार पर वार्षिक वेतन वृद्धि दी जाएगी।