{"_id":"66b10354aa8029214e078455","slug":"woman-who-went-to-cut-grass-dies-after-falling-under-cover-chamba-news-c-88-1-cmb1003-130478-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: घास काटने गई महिला की ढांक में गिरने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: घास काटने गई महिला की ढांक में गिरने से मौत
Mon, 05 Aug 2024 10:22 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 05 Aug 2024 10:22 PM IST
विज्ञापन
चंबा। विकास खंड मैहला की सामरा पंचायत में एक महिला की ढांक में गिरने से मौत हो गई। यह हादसा रविवार को हुआ। सत्या देवी धरोटू गांव की रहने वाली थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
महिला चौरी ढांक के समीप पशुओं के लिए चारा लाने गई थी। इसी दौरान महिला का पांव फिसला और खाई में जा गिरी। अन्य लोगों ने महिला को ढांक में गिरते देखा। साथ ही परिजनों को सूचित किया। घायल को खाई से निकाला गया और उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। यहां महिला को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई कर रही है। वहीं, पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। एसपी अभिषेक यादव ने बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। संवाद
--