फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Woman who grabbed job with forged documents got bail

Chamba News: जाली दस्तावेज बनाने वाले का अभी तक नहीं हुआ भंडाफोड़

Wed, 14 Dec 2022 09:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 09:56 PM IST
विज्ञापन
Woman who grabbed job with forged documents got bail
चंबा। जाली दस्तावेज बनाकर स्कूल में मल्टी टास्क वर्कर की नौकरी हासिल के मामले में गिरफ्तार महिला चार दिन बाद जमानत पर रिहा हो चुकी है, लेकिन अभी तक इस मामले में जाली दस्तावेज बनाने वाले असली गुनहगार का पर्दाफाश नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

हालांकि सदर थाना के प्रभारी की अगुवाई में पुलिस इस मामले में गंभीरता से जांच कर रही है। मामले की शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला को गिरफ्तार भी कर लिया था, लेकिन चार दिन के बाद महिला को सीजेएम कोर्ट से जमानत मल गई। पुलिस विभाग इस मामले में जहां गहनता से जांच कर रहा है तो वहीं शिक्षा विभाग की तरफ से अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई देेखने को नहीं मिली है। इससे लोग शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लगा रहे हैं।
विज्ञापन

जिस समाजसेवी ने महिला के जाली प्रमाण पत्र का भंडाफोड़ किया। उनका कहना है कि नौकरी के लिए हुए साक्षात्कार के दौरान जाली दस्तावेजों की सही तरीके से जांच नहीं की गई। इसके अलावा शिक्षा विभाग ने तैनाती देते समय भी गहनता से दस्तावेज नहीं जांचे। यही कारण है कि महिला आसानी से जाली दस्तावेज बनाकर नौकरी पाने में कामयाब रही। इसलिए इस मामले में शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत होने की बू आ रही है, लेकिन अभी तक विभाग की ऐसी कोई कार्रवाई देखने को नहीं मिली है। जिससे यह कहा जा सके कि विभाग ने इस मामले में गंभीरता से कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द होगा भंडाफोड़
पुलिस थाना सदर के प्रभारी संजीव चौधरी ने बताया कि पुलिस इस मामले में गंभीरता से कार्रवाई कर रही है। मामले से जुड़े कई लोगों से पूछताछ की गई है। जल्द ही जाली दस्तावेज बनाने वाले का भंडाफोड़ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed