{"_id":"61dc6564c8386d5e5e03f3d0","slug":"woman-dies-after-falling-rocks-at-home-chamba-news-sml396302890","type":"story","status":"publish","title_hn":"बन्नू गांव में घर पर चट्टानें गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बन्नू गांव में घर पर चट्टानें गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत
शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
चम्बा फटाफट
चंबा के बन्नू में चट्टान गिरने से ध्वस्त हुआ मकान
- फोटो : Chamba
Link Copied
चंबा। जिला मुख्यालय के साथ लगती बरौर पंचायत के बन्नू गांव में घर पर चट्टानें गिरने से एक महिला की मौत हो गई। मृतक की पहचान जयवंती (77) पत्नी रूलदू राम निवासी गांव बन्नू डाकघर बरौर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय महिला अपने घर में सो रही थी। सोमवार तड़के बारिश के चलते घर के पास भूस्खलन हो गया और बड़ी-बड़ी चट्टानें घर पर गिर गईं।
विज्ञापन
चट्टानें इतनी बड़ी थीं कि दीवारों को तोड़कर वे कमरे में पहुंच गईं। कमरे में सो रही महिला की चट्टानों के नीचे दबने से मौत हो गई। इससे पहले कि उसे उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया जाता, गहरे जख्मों की वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, अन्य परिवार चट्टानों की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। वहीं, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने चंबा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।