फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Winter schools opened, students arrived slipping in the snow

Chamba News: शीतकालीन स्कूल खुले, बर्फ के बीच फिसलते पहुंचे विद्यार्थी

Mon, 12 Feb 2024 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 12 Feb 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
Winter schools opened, students arrived slipping in the snow
बर्फबारी के बाद राजकीय प्राथमिक पाठशाला सुईला।संवाद
तीसा (चंबा)। डेढ़ माह बाद जिले के शीतकालीन स्कूलों में सोमवार से पढ़ाई शुरू हो गई। बर्फबारी वाले क्षेत्रों के अधिकांश स्कूलों में कई जगह बर्फ पर गिरते-फिसलते विद्यार्थी और अध्यापक स्कूल पहुंचते। कई स्कूलों में अत्यधिक बर्फबारी के कारण विद्यार्थी नहीं पहुंच पाए।
विज्ञापन

पहले दिन शीतकालीन स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या काफी कम देखने को मिली।
चुराह उपमंडल की गुवाड़ी पंचायत के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक पाठशाला सलहान में सोमवार सुबह स्कूली विद्यार्थी अध्यापक विद्यालय पहुंचे। बर्फ के बीच सफर कर विद्यालय में 25 विद्यार्थी शिक्षा हासिल करने के लिए पहुंचे। जुनास पंचायत के तहत राजकीय प्राथमिक पाठशाला सुईला में डेढ़ फीट बर्फबारी के चलते एक भी विद्यार्थी स्कूल नहीं पहुंच पाया। सुईला विद्यालय में करीब 30 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। स्कूल के प्रागंण में ही डेढ़ फीट बर्फ गिरी है। स्कूल परिसर में बर्फ के ढेर लगे हैं। विद्यालय के मुख्य अध्यापक गुरुदेव सिंह ने बताया कि बर्फबारी के चलते विद्यार्थी स्कूल नहीं पहुंच पाए हैं। बताया कि स्कूल के लिए जाने वाले रास्ते बंद हैं। स्कूल के प्रांगण में भी बर्फ पड़ी है।
विज्ञापन

--

बर्फबारी के बाद राजकीय प्राथमिक पाठशाला सुईला।संवाद

बर्फबारी के बाद राजकीय प्राथमिक पाठशाला सुईला।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed