{"_id":"66d492fb5010c2401e09fffd","slug":"will-socially-boycott-drug-dealers-chamba-news-c-88-1-ssml1007-132220-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: नशे का कारोबार करने वालों का करेंगे सामाजिक बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: नशे का कारोबार करने वालों का करेंगे सामाजिक बहिष्कार
Sun, 01 Sep 2024 09:44 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 01 Sep 2024 09:44 PM IST
विज्ञापन
चंबा में किहार के मड़पानिहार में बैठक के दौरान मौजूद लोग।संवाद
किहार (चंबा)। सलूणी क्षेत्र में कोई व्यक्ति नशे का कारोबार करते पकड़ा गया तो उसका सामाजिक बहिष्कार कर दिया जाएगा। यह फैसला मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी ने लिया है।
किहार पंचायत के तहत जामा मस्जिद मड़पनिहार में मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों ने बैठक की। इसमें नशे के बढ़ते प्रचलन पर चिंता जताई गई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष याकूब मागरा ने की। बैठक का मुख्य मुद्दा नशे के खिलाफ मिलकर लड़ने का रहा।
पदाधिकारियों ने बताया कि कुछ समय पहले इलाके में एक नौजवान की नशे की ओवरडोज के कारण मौत हो गई थी। नशे का क्षेत्र में प्रचलन बढ़ता जा रहा है। इस रोकने के लिए सोसायटी अपने स्तर पर प्रयास कर रही है। बताया कि इसके लिए सामाजिक सहयोग की जरूरत है। बैठक में यह प्रस्ताव इसलिए लाया गया है, क्योंकि अगर भविष्य में कोई व्यक्ति नशे का कारोबार करता पाया पकड़ा जाता है तो उस व्यक्ति का सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। बैठक में पदाधिकारियों में युवा पीढ़ी में बढ़ते नशे के प्रचलन को लेकर चिंता व्यक्त की। पदाधिकारियों का कहना है कि काफी युवा नशे की चपेट में आ रहे हैं। इससे उनका भविष्य गर्त की ओर जा रहा है। साथ ही पारिवारिक सदस्यों की चिंताएं भी बढ़ रही हैं। नशे के बढ़ते प्रचलन को लेकर अब सामाजिक सहयोग की आवश्यकता है। इसके लिए संयुक्त प्रयास करने की आवश्यकता है। बैठक में युनूस मलिक, अब्बास बट्ट, अशरफ मागरा, गुलजार मोहम्मद, मौलाना मुहम्मद आशिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
--