फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Will raise master plan to enhance the format of Manimahesh Yatra from CM: Only

सीएम से उठाएंगे मणिमहेश यात्रा का स्वरूप बढ़ाने का मास्टर प्लान : केवल

Sat, 14 Sep 2024 09:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 14 Sep 2024 09:48 PM IST
विज्ञापन
Will raise master plan to enhance the format of Manimahesh Yatra from CM: Only
चंबा। विधानसभा में उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा उत्तर भारत की सबसे प्रसिद्ध मणिमहेश यात्रा के स्वरूप को और बढ़ाने के लिए एक विस्तृत मास्टर प्लान तैयार करने को लेकर मामला मुख्यमंत्री से रखा जाएगा।
विज्ञापन

जिला चंबा के साथ कांगड़ा को भी योजना का हिस्सा बनाया जाएगा। विश्राम गृह छतराड़ी में लोगों की समस्याओं को सुनते हुए उन्होंने यह बात कही। उन्होंने कहा कि इस वर्ष मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड संख्या रही है। श्रद्धालुओं को सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाना आवश्यक है।
विज्ञापन

कहा कि साहसिक, धार्मिक एवं ईको पर्यटन के लिहाज से जिला कांगड़ा-चंबा के साथ लगते कई ऐसे अनछुए पर्यटन स्थल हैं, जो विश्व पर्यटन मानचित्र पर जगह बना सकते हैं। ऐसे अनछुए पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिहाज से राज्य सरकार इको टूरिज्म बोर्ड बनाने की भी संभावनाएं तलाश रही है। पठानिया ने विभिन्न विभागीय कार्यों की समीक्षा करने के पश्चात अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। स्थानीय लोगों की मांग पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्माणाधीन विद्युत परियोजना की भूमि की निशानदेही करने के निर्देश देते हुए उन्होंने लोगों की लंबित भुगतान को भी जल्द उपलब्ध करवाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed