फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Will protest if the college is not given rooms in three days

Chamba News: कॉलेज को तीन दिन में कमरे नहीं दिए तो देंगे धरना

Fri, 16 Feb 2024 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 16 Feb 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
Will protest if the college is not given rooms in three days
चंबा के सांलवा में केंद्रीय मुख्य अध्यापक को भवन की मांग को लेकर ज्ञापन सोंपते विद्यार्थी।संवाद
तेलका (चंबा)। तेलका कॉलेज का अपना भवन न होने से विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह कॉलेज वर्ष 2017 से केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला तेलका (सालवां) के पांच कमरों में चल रहा है।
विज्ञापन

वर्तमान में कॉलेज में 110 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। तीन कमरों में से एक में कॉलेज कार्यालय और दो कमरों में कक्षाएं चल रही हैं। दो कमरे प्राइमरी स्कूल प्रबंधन ने वापस ले लिए हैं। विद्यार्थी खुले आसमान के नीचे पढ़ाई कर रहे हैं। शुक्रवार को कॉलेज विद्यार्थियों ने केंद्रीय मुख्य अध्यापक सालवां को ज्ञापन सौंपकर चेताया कि तीन दिन के भीतर उनके कमरे खाली नहीं किए तो विद्यालय परिसर के बाहर धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

मनीष, मीनाक्षी शर्मा, मुस्कान, ज्याेति, पायल शर्मा, राहुल कुमार, अभिषेक जरयाल और अभय वर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों को लंबे समय से खुले आसमान के नीचे पढ़ाई करनी पड़ रही है। स्कूल प्रबंधन के गैर जिम्मेदाराना रवैये के चलते विद्यार्थियों को परेशानियां हो रही हैं। विद्यालय प्रबंधन को कॉलेज भवन के कमरों को वापस दे देना चाहिए। महाविद्यालय का अपना भवन न होने से विद्यार्थियों समेत अभिभावकों में भी विवि प्रशासन और सरकार के प्रति रोष है। अभिभावकों ने कहा कि आठ पंचायतों के केंद्र बिंदु तेलका कॉलेज में शिक्षा हासिल करने के लिए ग्राम पंचायत भजौतरा, सालवां, मौड़ा, करवाल, सियूला, लिग्गा और बाड़का से विद्यार्थी विशेषकर क्षेत्र की छात्राएं पहुंचती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
प्रारंभिक शिक्षा विभाग के कार्यवाहक उपनिदेशक ज्ञान चंद ने बताया कि मामला संज्ञान में लाया गया है। विद्यालय ने एक कमरा महाविद्यालय को दिया था, वहां स्टोर चल रहा है तो उसे खाली करवा दिया जाएगा।
--
उधर, सीएचसी सतीश कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों की ओर से उन्हें ज्ञापन सौंपा गया है। इस बाबत उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed