फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Will invite every family of the district on the inauguration of Ram Temple: Dr. Verma

राम मंदिर के शुभारंभ पर जिले के हर परिवार को देंगे निमंत्रण : डॉ. वर्मा

Mon, 18 Dec 2023 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 18 Dec 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
Will invite every family of the district on the inauguration of Ram Temple: Dr. Verma
चंबा। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. केशव वर्मा ने कहा कि 492 सालों के बाद मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अपने मंदिर में दोबारा विराजमान होंगे।
विज्ञापन

22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा पूजा की जाएगी। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष तौर पर मौजूद रहेंगे। प्रेस वार्ता में डॉ. केशव वर्मा ने कहा कि राम मंदिर के शुभारंभ पर जिले के हर परिवार को निमंत्रण पत्र दिया जाएगा। एक से 15 जनवरी तक निमंत्रण अभियान चलेगा। राम मंदिर से अभिमंत्रित चावल भी हर घर तक पहुंचाने की योजना बनाई गई है। जिला चंबा में अभिमंत्रित चावल और कलश मंगलवार को पहुंचेंगे। इस दौरान शहर में कलश यात्रा भी निकाली जाएगी। इसमें समस्त समाज के लोग भाग लेंगे। उन्होंने जिले के लोगों से आह्वान किया है कि वे 22 जनवरी को अपने घर में पांच दीये जलाकर पावन मौके पर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

कहा कि वर्ष 2020 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीराम मंदिर का शिलान्यास किया था। अब यह मंदिर बनकर तैयार है। जिस प्रकार 14 वर्ष का बनवास काटकर जब श्रीराम अयोध्या लौटे थे। उसकी खुशी में दिवाली मनाई गई थी। उसी प्रकार 492 सालों के बाद श्रीराम दोबारा मंदिर में विराजमान होंगे। यह पल भी किसी दिवाली से कम नहीं है। इस मंदिर को बनाने में संत समाज से लेकर अन्य लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। कहा कि सुप्रीम कोर्ट में चल रहे केस के दौरान इस बात के पुख्ता प्रमाण मिले कि अयोध्या में राम मंदिर बना था। साथ ही वह राम जन्म भूमि है। तब जाकर इस मंदिर को दोबारा बनाने की अनुमति मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed