{"_id":"66117625bac108bc1f0570ce","slug":"will-hold-mass-fast-today-in-support-of-kejriwal-sarin-chamba-news-c-88-1-ssml1004-122112-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल के समर्थन में आज सामूहिक उपवास करेंगे : सरीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल के समर्थन में आज सामूहिक उपवास करेंगे : सरीन
Sat, 06 Apr 2024 09:49 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 06 Apr 2024 09:49 PM IST
विज्ञापन
केजरीवाल के समर्थन में आज सामूहिक उपवास करेंगे : सरीन
बाथरी (चंबा)। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मनीष सरीन ने कहा कि केंद्र सरकार ने ईडी को कठपुतली बनाकर राजनीतिक साजिश के तहद झूठे केस की जांच के नाम पर पीएमएलए कानून का दुरुपयोग कर आप नेताओं को गिरफ्तार किया है। इसके विरोध में आप के मंत्री, विधायक, पार्षद और कार्यकर्ता 7 अप्रैल को सुबह 11:00 बजे उपवास रखेंगे। कहा कि मोदी सरकार सत्ता के लालच में संविधान की अवमानना और लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश कर रही है। पीएम मोदी की तानाशाही के खिलाफ अकेले अरविंद केजरीवाल मजबूती के साथ देश के लिए लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। कहा कि आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश में प्रदेश स्तर पर ये सामूहिक उपवास का आयोजन जिला स्तर पर करेगी। जिला चंबा स्थित उपायुक्त कार्यालय के पास उपवास आरंभ होगा। संवाद