फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   When there was no means left, the government started collecting taxes on small things.

Chamba News: कोई साधन नहीं बचा तो छोटी-छोटी चीजों पर कर वसूलने लगी सरकार

Tue, 10 Sep 2024 05:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 10 Sep 2024 05:33 PM IST
विज्ञापन
When there was no means left, the government started collecting taxes on small things.
कोई साधन नहीं बचा तो छोटी-छोटी चीजों पर कर वसूलने लगी सरकार
विज्ञापन

लोग बोले- आने वाले समय में आर्थिक आपातकाल के बने हालात, जनता पहले ही झेल रही है महंगाई की मार
कहा - प्रति यूनिट बिजली पर दूध और पर्यावरण उपकर के विधेयक को वापस ले सरकार

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जनता पहले ही महंगाई की मार से त्रस्त है, ऊपर से सरकार जरूरी चीजों पर भी टैक्स लगा रही है। इससे निर्धन और मध्यम वर्गीय परिवारों का बजट डांवाडोल हो गया है। गृहिणियों के लिए घर चलाना मुश्किल हो रहा है। कर्मचारियों-पेंशनरों को समय पर वेतन-पेंशन नहीं मिल रही है। लोगों ने कहा कि सरकार के पास अब कर लगाने के लिए कोई साधन नहीं बचा तो छोटी-छोटी चीजों पर टैक्स लगाना शुरू कर दिया है। इससे आने वाले समय में प्रदेश में आर्थिक आपातकाल की स्थिति बनती दिख रही है। लोगों ने कहा कि प्रदेश सरकार अब दूध और पर्यावरण उपकर के रूप में प्रति यूनिट बिजली महंगी कर लोगों को लूटने का काम कर रही है। सरकार को इस विधेयक को लेकर पुन: विचार करना चाहिए।
--
परिचर्चा
महंगाई डायन ने पहले ही लोगों की मुसीबतें बढ़ा रखीं हैं, उस पर अब सरकार का नया प्लान लोगों पर भारी पड़ने वाला है। सरकार की यह सीधे तौर पर दमनकारी नीति है। इससे हर वर्ग त्रस्त होगा। - अंबिका शर्मा
विज्ञापन

--
किसी वस्तु को बढ़ावा देने के लिए लोगों को अतिरिक्त बोझ डालने संबंधी सरकार की सोच गलत है। सरकार को इस निर्णय को लेकर पुन: विचार करना चाहिए, जिससे लोगों की जेबों पर अतिरिक्त बोझ न पड़े। - शमशाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
महंगाई की मार से हर वर्ग परेशान है। दालों से लेकर हर खाद्य सामग्री के दाम पहले से ही आसमान छू रहे हैं। ऐसे में सरकार की ओर से इस प्रकार के लिए जाने वाले निर्णय जनविरोधी ही प्रतीत हो रहे हैं। - आरती देवी

--
कर्मचारियों-पेंशनरों को समय पर वेतन-पेंशन नहीं मिल रही है। अब बिजली की यूनिट महंगी कर सरकार लोगों को परेशान करने पर तुल गई है। यही हाल रहा तो प्रदेश में आर्थिक आपातकाल तक लग सकता है। - रफीका बेगम
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed