फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   When the efforts failed, the clouds extinguished the forest fire.

Chamba News: कोशिशें हार गईं तो बादलों ने बुझा दी जंगल की आग

Fri, 22 May 2026 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 22 May 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
When the efforts failed, the clouds extinguished the forest fire.
चंबा में सामदार के जंगल में भड़की आग।संवाद
कियाणी और सामदार जंगल में शनिवार रात को 12 बजे तक भड़की रही भीषण आग
विज्ञापन

पक्षियों की आंखों के सामने जल गए घोंसले और उसमें रखे बच्चे

शरारती तत्वों ने जंगलों में लगाई आग, वन विभाग पहचान करने में जुटा
-----
आधी रात को चंबा के जंगलों में आग पेड़ों के साथ पक्षियों के आशियाने, वन्य जीवों की दुनिया और पहाड़ों की सांसों को भी निगल रही थी। हर तरफ धुएं का गुबार, उठतीं लपटें और बेबस आंखों से जलते घोंसलों को देखते पक्षियों की तड़प दिखाई दे रही थी। वन विभाग, दमकल कर्मी और ग्रामीण पूरी ताकत से आग को रोकने में जुटे रहे लेकिन हवा के सामने हर कोशिश छोटी पड़ती गई। ठीक उसी वक्त जब इंसान और मशीन थक चुके थे तो आसमान ने खुद मोर्चा संभाला और बारिश की बूंदें दहकते जंगलों पर मरहम बनकर बरस पड़ीं।
----
प्रवीण कुमार
चंबा। दिन : शनिवार, समय : शाम 7 बजे, स्थान : वन मंडल चंबा का कियाणी और सामदार जंगल। दोनों जगह भयंकर आग भड़की है। वन विभाग की टीमें आग बुझाने में जुटी हैं लेकिन हवा के झोंकों के साथ आग इतनी तेजी से फैल रही है कि उनके लिए उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया है। आग की लपटों से बचने के लिए पक्षी अपने घोंसलों को छोड़ सुरक्षित स्थानों की उड़ान भर रहे हैं। अन्य वन्य जीव भी आग से बचने के लिए दूसरे जंगल की तरफ भाग रहे हैं। पक्षियों की आंखों के सामने उनके घोंसले, अंडे और छोटे बच्चे जलकर राख हो गए। रात करीब आठ बजे कियाणी के पास जंगल में भड़की आग चारों तरफ फैल गई। जंगल के साथ लगते गांव के लोग भी घरों की सुरक्षा के लिए मुस्तैद हो गए। लोगों ने वन विभाग को सूचना दी। वन रक्षक टीम के साथ पहुंचे। आग को झाड़ियों के लट्ठ से बुझाने की कोशिश शुरू हो गई। स्थानीय लोग भी कर्मचारियों की आग बुझाने में सहायता करने लगे। 8:30 बजे चामुंडा मंदिर के साथ लगते सामदार जंगल में आग करीब आठ हेक्टेयर जंगल में फैल गई। वन खंड अधिकारी सुनील कुमार टीम के साथ मोर्चा संभाले रहे। दमकल विभाग की टीम भी बुलाई गई। पानी की बौछार कर सड़क के साथ लगी आग को बुझाने काक्रम रात 12 बजे तक चलता रहा। विभागीय टीमें आग बुझाने में जुटी रहीं। जब आग नहीं बुझी तो सभी भगवान से बारिश की गुहार लगाने लगे। 12 बजे बाद अचानक आसमान से बारिश की फुहार पड़ने से धूं-धूं कर जल रहे जंगल शांत हो गए।
विज्ञापन

वन मंडल अधिकारी चंबा कृतज्ञ कुमार ने बताया कि आग को बुझाने के लिए विभाग की टीमें देर रात तक डटी रहीं। जिन लोगों ने यह आग लगाई है, उनकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

चंबा में सामदार के जंगल में भड़की आग।संवाद

चंबा में सामदार के जंगल में भड़की आग।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed