फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Wheels remained stuck for 16 hours on Bharmour-Pathankot highway

Chamba News: भरमौर-पठानकोट हाईवे पर 16 घंटे थमे रहे पहिये

Tue, 27 Feb 2024 09:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 09:55 PM IST
विज्ञापन
Wheels remained stuck for 16 hours on Bharmour-Pathankot highway
भरमौर-पठानकोट एनएच पर बग्गा के पास फंसा मशीनरी से लदा ट्राला।संवाद
भरमौर (चंबा)। भरमौर-पठानकोट हाईवे पर 16 घंटे तक वाहनों की रफ्तार थमी रही। हाईवे पर रूंगड़ी नामक स्थान पर ट्राला फंसने से इस प्रकार की नौबत पेश आई। आवाजाही प्रभावित होने से लोगों को बसों की अदला-बदली कर ही अपने गंतव्य का रुख करना पड़ा। आखिरकार सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची एनएच प्रबंधन की टीम ने जेसीबी समेत अन्य मशीनरी के जरिये ट्राले को हाईवे से किनारे कर वाहनों की आवाजाही को सुचारु करवाकर लोगों को राहत प्रदान करवाई।
विज्ञापन

हाईवे पर रूंगड़ी नामक स्थान पर सोमवार रात आठ बजे ट्राला बीच हाईवे में फंसने से वाहनों की आवाजाही थम गई। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। अल सुबह भी चंबा से भरमौर के लिए निकली बसों, माल वाहक वाहनों समेत छोटे वाहन भी हाईवे पर ही लंबी कतारों में खड़े दिखे। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बसों की अदला-बदली कर ही सवारियों को उनके गंतव्यों की ओर रवाना किया। यह ट्राला सोमवार दोपहर के समय पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समीप पर पहले भी हाईवे पर जाम की स्थिति उत्पन्न कर चुका है। यहां से जेसीबी की मदद से इस ट्राले को आगे निकाला जा सका। खैर, रूंगड़ी नाला में आखिरकार मंगलवार दोपहर 12:00 बजे तक ही हाईवे वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हो पाया। हाईवे प्रबंधन के सहायक अभियंता धर्म चंद ने बताया कि सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची प्रबंधन की मशीनरी की मदद से ट्राले को निकालकर वाहनों के लिए हाईवे बहाल करवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed