फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Wheels of vehicles stopped for six hours on Bharmour-Pathankot highway

Chamba News: भरमौर-पठानकोट हाईवे पर छह घंटे थमे रहे वाहनों के पहिये

Thu, 14 Mar 2024 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Wheels of vehicles stopped for six hours on Bharmour-Pathankot highway
चंबा। भरमौर-पठानकोट हाईवे पर छह घंटे तक वाहनों की रफ्तार थमी रही। गत बुधवार मध्यरात्रि बत्ती दी हट्टी के पास एक ट्राले में तकनीकी खराबी आने से हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई। ट्राले के हाईवे के बीचोबीच खड़े होने से चंबा और भरमौर की ओर से छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने के बाद निजी कंपनी की मशीनरी मौके पर पहुंची और मशीनरी के जरिये ट्राले को हाईवे से किनारे किया गया। वीरवार सुबह 7:00 बजे हाईवे वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हो सका। मार्ग बहाल हो जाने पर हाईवे पर सफर करने वाले राहगीरों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

राहगीरों बचन सिंह, दिलीप कुमार, राकेश कुमार, अमित कुमार, संजीव कुमार, हाकम चंद, योगराज आदि ने बताया कि हाईवे पर बुधवार रात 1:00 बजे के करीब बत्ती दी हट्टी में ट्राले में तकनीकी खराब पेश आने से हाईवे पर रफ्तार थम गई। वाहनों की आवाजाही थमने से चंबा से भरमौर और भरमौर से चंबा की ओर निकले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह तक हाईवे वाहनों के लिए बहाल न हो पाने पर आखिरकार सुबह सात बजे के करीब निजी कंपनी की मशीनरी ने मौके पर पहुंच कर ट्राले को हाईवे से किनारे कर वाहनों की आवाजाही को बहाल करवाया। हाईवे प्रबंधन के सहायक अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि हाईवे पर ट्राले में तकनीकी खराबी आने से इस प्रकार की नौबत पेश आई। बहरहाल, सुबह के समय हाईवे को सुचारु करवाकर राहगीरों को राहत प्रदान करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed