फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Wheat crop spread in the fields due to rain

Chamba News: बारिश से खेतों में ही बिछ गई गेहूं की फसल

Thu, 27 Apr 2023 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 27 Apr 2023 10:33 PM IST
विज्ञापन
Wheat crop spread in the fields due to rain
चंबा के चुराह में बारिश के कारण क्षति ग्रस्त गेहूं की फसल।संवाद
तीसा (चंबा)। चुराह उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत मंगली के गांवों ग्रवांन, जालू, किंदरी और दौला में मूसलाधार बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। मूसलाधार बारिश से किसानों की फसल खेतों में ही तबाह हो गई है जिससे उन्हें काफी चपत लगी है। किसानों ने कृषि विभाग से प्रभावित किसानों की मदद के लिए हरसंभव सहायता प्रदान करने की मांग की है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि चुराह उपमंडल में अधिकांश ग्रामीण खेतीबाड़ी कर अपने परिवारों का भरण-पोषण करते हैं। इस मर्तबा किसानों के खेतों में लहलहा रही गेहूं की फसल से किसानों को काफी उम्मीदें थीं लेकिन मूसलाधार बारिश ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया है। बुधवार देरशाम से हो रही बारिश के कारण खेतों में लहलहा रही गेहूं की फसल पूरी तरह से खेतों में ही बिछ गई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों फकीर चंद, जन्म सिंह, प्रेम लाल, रविंद्र कुमार, नरेश कुमार, प्रताप चंद, अशोक कुमार आदि ने बताया कि खेतों में खड़ी गेहूं की फसल पर बारिश की वजह से बर्बाद हो गई है। किसानों ने चुराह प्रशासन और कृषि विभाग से प्रभावित किसानों की हरसंभव मदद करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed