फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   wheat crop destroyed without rain

चंबा में मौसम की मार, गेहूं की फसल को 2.11 करोड़ नुकसान

Wed, 14 Apr 2021 10:10 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 10:10 PM IST
विज्ञापन
wheat crop destroyed without rain
चंबा। जिले में इस बार गेहूं पर मौसम की मार पड़ी है। कम बारिश होने की वजह से फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। 3225 हेक्टेयर भूमि में बीजी गेहूं की फसल पूरी तरह बरबाद हो गई है। नुकसान रिपोर्ट मिलने के बाद कृषि विभाग ने उच्चाधिकारियों को सूचित कर दिया है। 2175 हेक्टेयर भूमि में 33 प्रतिशत से अधिक फसल को नुकसान पहुंचा है। जबकि, 1050 हेक्टेयर भूमि पर नुकसान 33 प्रतिशत से कम रहा। कृषि विभाग ने बीते दिनों की फील्ड से नुकसान रिपोर्ट मांगी थी। करीब 2.11 करोड़ की फसल बरबाद हो गई है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 19040 हेक्टेयर भूमि पर गेहूं की बिजाई की गई है। चंबा और भटियात में गेहूं की पैदावार अन्य क्षेत्रों के मुकाबले अधिक है। फसलों के नुकसान के लिए किसान काफी परेशान हैं। किसानों की मानें तो इस बार बारिश काफी कम हुई है। इसके चलते फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि गत वर्ष पर्याप्त बारिश होने से गेहूं की पैदावार बढ़िया रही थी। लेकिन, इस बार फसल को काफी हद तक नुकसान पहुंचा है। कृषि विभाग के उपनिदेशक कुलदीप धीमान का कहना हे कि जिले में इस बार गेहूं की फसल बारिश कम होने की वजह से प्रभावित हुई है। कहा कि नुकसान की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed