फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Wheat crop destroyed by rain and storm

Chamba News: बारिश और अंधड़ से तबाह हो गई गेहूं की फसल

Thu, 25 Apr 2024 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 25 Apr 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
Wheat crop destroyed by rain and storm
चंबा के मंगला में बारिश के कारण तबाह हुई गेहूं की फसल।संवाद
मंगला (चंबा)। मूसलाधार बारिश और अंधड़ ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बीते दिनों बारिश से मंगला पंचायत में किसानों की ओर से लगाई गेहूं की फसल तबाह हो गई है।
विज्ञापन

कुछ दिन बाद गेहूं की फसल की कटाई होनी है, लेकिन कटाई से पहले ही फसल खेतों में बिछ चुकी है। बारिश से किसान नुकसान की आशंका से डरे हुए हैं। बारिश की वजह से जिले में खेतों में खड़ी गेहूं की फसल बिछ गई है। किसानों का कहना है कि इस समय बारिश होती है तो फसलों को काफी नुकसान होगा। अचानक तेज बारिश से गेहूं की फसल तबाह हो चुकी है। कहा कि उनकी कड़ी मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है। फसल को नुकसान पहुंचने पर अब किसानों को भविष्य की चिंता सता रही है कि उन्हें गेहूं की फसल अब दुकानों से महंगे दामों से खरीदनी पड़ेगी।
विज्ञापन

किसानों में राज कुमार, संजीव, रोशन, रमन कुमार, राजीव कुमार, किशन, मनोज कुमार का कहना है कि मंगला पंचायत में लगभग 60 प्रतिशत रबी की फसल को नुकसान पहुंचा है। काटने से पहले की खेतों में बिछ चुकी है। इस कारण फसल के साथ-साथ मवेशियों के लिए चारे का भी संकट उत्पन्न हो सकता है। कहा कि अगर भविष्य में भी ऐसी की तेज बारिश होगी तो शेष बची चालीस प्रतिशत फसल भी तबाह हो सकती है। इसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. कुलदीप धीमान का कहना है कि तेज हवा से जिनकी फसल खेतों में बिछी है और नुकसान पहुंचा है। वे कृषि विभाग कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। उनके ध्यान में नुकसान का कोई मामला नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed