फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   What kind of cleanliness is this, the dirt taken out of the houses was dumped in the ravine.

Chamba News: यह कैसी सफाई, घरों से निकली गंदगी साल खड्ड में ठिकाने लगाई

Fri, 02 Feb 2024 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 02 Feb 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
What kind of cleanliness is this, the dirt taken out of the houses was dumped in the ravine.
चंबा के जनसाली वार्ड़ में मार्ग किनारे बोरे में  भरकर रखा गया मलबा।संवाद
चंबा। नगर परिषद चंबा के जनसाली वार्ड में सफाई के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। वार्ड तो साफ सुथरा है, लेकिन घरों निकलने वाली गंदगी साल नदी के किनारे ठिकाने लगाई जा रही है। नालियों की गंदगी को भी तुरंत नहीं उठाया जा रहा है।
विज्ञापन

इससे नालियों के किनारे गंदगी के ढेर लगे हैं। नगर परिषद के अधिकारी बेहतर व्यवस्था करने के दावे कर रहे हैं, मगर जमीनी हकीकत इसके अलग है। संबंधित सफाई ठेकेदार कह रहे हैं कि नालियों के कूड़ा स्थानीय लोग ही फेंक रहे हैं। दोनों के आरोप-प्रत्यारोप के बीच यह समझ नहीं पा रही है कि आखिर साल खड्ड में गंदगी कौन फेंक रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए तीन जोन में बांटा गया है। हर जोन में तीन से चार वार्ड शामिल हैं। तीन जोन के लिए तीन ठेकेदार तैनात किए गए हैं, मगर शहर में सफाई के नाम पर अव्यवस्था है। वार्ड की गलियां तो साफ-सुथरी हैं, मगर गंदगी साल खड्ड के ठिकाने लगाई जा रही है। लोगों ने नगर परिषद चंबा से मांग की है कि साल खड्ड में फैली गंदगी को हटाया जाए और सफाई के लिए बेहतर प्रयास किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
नगर परिषद शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए प्रयास तो कर रही है, मगर कूड़े का सही तरीके से निष्पादन नहीं किया जा रहा है। इस कारण गंदगी मुक्त वार्ड नहीं हो पा रहे हैं।
- कर्म चंद
--
कूड़े को एकत्रित करने के लिए डोर-टू-डोर अभियान चलाया है। इसका शुल्क तो लिया जा रहा है, मगर कूड़े को यहां-वहां ही ठिकाने लगाया जा रहा है। नगर परिषद को बेहतर योजना बनानी चाहिए। - मनु कुमार

--वार्ड के साथ साल खड्ड है। इसमें कूड़े के ढेर लगे हैं। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज चंबा के प्रशिक्षुओं का हॉस्टल भी है। नगर परिषद को यहां बेहतर सफाई व्यवस्था बनानी चाहिए। - विकास कपूर
--
श्मशान घाट के लिए जाने वाले रास्ते में भी गंदगी का आलम है। साथ ही इस रास्ते की भी सुध नहीं ली जा रही है। कूड़े-कचरे के ढेरों के कारण यहां एक प्राकृतिक जल स्रोत तहस नहस हो गया है। - अनूप शर्मा
--
नगर परिषद चंबा के कार्यकारी अधिकारी संदीप कुमार ने कहा कि यह मामला ध्यान में लाया गया है। संबंधित ठेकेदार को जरूरी दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। शहर की सफाई व्यवस्था के लिए मिलकर काम करने की आवश्यकता है।

--
सफाई ठेकेदार अविनाश का कहना है कि सफाई कर्मचारियों की ओर से साल खड्ड में कूड़ा नहीं फेंका जा रहा है। स्थानीय लोग ही यहां कूड़ा फेंकते हैं। कहा कि वार्ड में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed