फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Welfare schemes were explained to the villagers

Chamba News: ग्रामीणों को बताईं कल्याणकारी योजनाएं

Sat, 19 Jul 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Welfare schemes were explained to the villagers
साहो (चंबा)। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक शाखा साहो की ओर से ग्राम पंचायत अठलुई में जन सुरक्षा शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में बैंकिंग सेवाओं और जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना रहा। इस अवसर पर बैंक अधिकारियों ने संयुक्त देयता समूह, स्वयं सहायता समूह, मोबाइल बैंकिंग, हिम-पे एप, पीएम सुरक्षा बीमा योजना, पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना जैसे विषयों पर जानकारी दी। इसके अतिरिक्त सशक्त महिला योजना एवं अन्य ऋण योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को अवगत कराया गया। साथ ही कैशलेस बैंकिंग की सुविधा और उसके लाभों के बारे में भी जागरूकता बढ़ाई गई। शिविर में बैंक की ओर से सहायक प्रबंधक राजन भसीन, संजीव कुमार तथा किशनू उपस्थित रहे। पंचायत की ओर से प्रधान बीना देवी, पंचायत सचिव तिलक राज तथा पंचायत निरीक्षक दर्शन कुमार सहित ग्रामीणों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed