{"_id":"5eee3af98ebc3e431a3b1ff6","slug":"weather-chamba-news-sml3361530181","type":"story","status":"publish","title_hn":"तूफान से गिरा पेड़, चार मकानों को नुकसान, गोशाला ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तूफान से गिरा पेड़, चार मकानों को नुकसान, गोशाला ध्वस्त
विज्ञापन
सिहुंता (चंबा)। भटियात उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत घटासनी के गांव तुलड़ में तूफान चलने से चार मकानों और गोशाला पर एक भारी भरकम पेड़ गिर गया। इससे काफी नुकसान हुआ है। जबकि गोशाला ध्वस्त हो गई। यह हादसा शुक्रवार को शाम करीब साढ़े छह बजे हुआ। गनीमत यह रही कि जिस वक्त पेड़ गिरा, उस समय घर में कोई नहीं था। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
पेड़ गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। मामले की सूचना पंचायत प्रतिनिधियों को दी गई। पंचायत की ओर से सूचना प्रशासन को दी गई। प्रशासन ने प्रभावितों को 35 हजार की फौरी राहत मुहैया करवा दी हैै। साथ ही नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने के लिए राजस्व विभाग को आदेश दे दिए हैं। रिपोर्ट के आधार पर प्रभावितों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। पेड़ की चपेट में तुलड़ गांव निवासी चूहड़ सिंह, महिंद्र सिंह, दुर्गा सिंह, राज कुमार और गगन कुमार के मकान व गोशाला आ गई। प्रभावितों ने बताया कि पेड़ गिरने से मकान की छत्तों को काफी नुकसान हुआ है। जब पेड़ गिरा तो वे घर पर नहीं थे। शनिवार को भटियात के विधायक विक्रम सिंह जरयाल ने गांव का दौरा किया। इस दौरान एसडीएम भटियात बचन सिंह भी मौजूद रहे। प्रभावितों ने विधायक से राहत की गुहार लगाई।
एसडीएम भटियात बचन सिंह ने बताया कि पेड़ गिरने से मकानों और गोशाला को नुकसान पहुंचा है। कहा कि प्रभावितों को फौरी राहत दी है। नुकसान के आकलन के बाद उचित मुआवजा प्रभावितों को दिया जाएगा।