{"_id":"5e19fc488ebc3e87d87ec95f","slug":"weather-chamba-news-sml320679638","type":"story","status":"publish","title_hn":"लि में मौसम की दोबारा करवट से बढ़ी शीतलहर, सहमें लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लि में मौसम की दोबारा करवट से बढ़ी शीतलहर, सहमें लोग
विज्ञापन
चंबा में कुढेड़-कंधवारा सड़क से बर्फ हटाती जेसीबी मशीन।
- फोटो : Chamba
चंबा। जिले में बीते दिनों बर्फबारी के बाद दोबारा मौसम ने करवट बदल ली। शनिवार को दोपहर तक आंशिक धूप रही जबकि इसके बाद मौसम काले बादलों से घिर गया। मौसम की करवट से जिले में प्रचंड शीतलहर चल रही है। बीते दिनों बर्फबारी के बाद अभी तक जन जीवन सामान्य नहीं हो पाया है। जनजातीय क्षेत्र पांगी के 11, सलूणी मंडल के तीन, डलहौजी मंडल के दो मार्गों पर बर्फ के बाद वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं हो पाई है। इसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मौसम विभाग के पूर्व अनुमान अनुसार 13 जनवरी से बारिश और बर्फबारी का दौर फिर से शुरू होगा। प्रशासन की ओर से भी लोगों को एहतियात बरतने का आह्वान किया गया है। हालांकि, जिला मुख्यालय में साल की पहली बर्फबारी नहीं हुई है। प्रशासन ने भी मौसम के रवैये को देखते हुए समस्त उपमंडलाधिकारियों को सचेत रहने के आदेश दिए हैं।
इन इलाकों में बिजली की समस्या बरकरार
जनजातीय क्षेत्र पांगी, चुराह और किहार क्षेत्र के करीब बीस ट्रांसफार्मर बर्फबारी के बाद बाधित हैं। इससे लोगों को प्रचंड ठंड में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बर्फबारी के तीन दिन बाद भी हालात बेहतर नहीं हो सके हैं।
उपायुक्त चंबा विवेक भाटिया का कहना है कि बीते दिनों बर्फबारी के बाद व्यवस्था बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। कहा कि अधिकांश क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी गई है। कहा कि लोग खराब मौसम के दौरान एहतियात बरतें।